सुकमा| जिले की सभी बालवाड़ियों में 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। सुकमा जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नौनिहालों के पोषण स्तर और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करना है। इस दौरान 5 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन, हाइट और स्वास्थ्य जांच की जा रही है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनकी माताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है, ताकि पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। यह अभियान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर केंद्रित है।
<
