Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग महापौर का छोटे व्यापारियों का धमकाने का वीडियो वायरल:एक लगा दुंगी, मेरा हाथ उठ जाएगा कहती दिखीं, अब कहा- मेरे शब्द गलत थे, इरादा नहीं, रोजगार नहीं दे सकते तो छीनेंगे भी नहीं
Breaking News

दुर्ग महापौर का छोटे व्यापारियों का धमकाने का वीडियो वायरल:एक लगा दुंगी, मेरा हाथ उठ जाएगा कहती दिखीं, अब कहा- मेरे शब्द गलत थे, इरादा नहीं, रोजगार नहीं दे सकते तो छीनेंगे भी नहीं

By adminMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 03 at 25845 pm 1777800587
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 03 at 25845 pm 1777800587
दुर्ग नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदारों को धमकाते नजर आ रही हैं। वीडियो में वे यह भी कहती सुनाई देती हैं कि “एक लगा दूंगी मैं, मेरा हाथ उठ जाएगा। वीडियो के वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुंआ चौक इलाके का है, जहां लंबे समय से ठेले-खोमचे वाले सड़क के बीच तक दुकान लगाते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और कई बार ट्रैफिक भी प्रभावित होता है। इसी को लेकर महापौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची थीं और दुकानदारों को हटने के लिए कह रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद कई लोग इसे हाल का बता रहे हैं, लेकिन महापौर अल्का बाघमार का कहना है कि यह वीडियो करीब तीन महीने पुराना है। उन्होंने कहा कि उस समय भी वे कई बार दुकानदारों को समझा चुकी थीं, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। अब सफाई में बोली- मेरे शब्द गलत थे, इरादे नहीं
दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में महापौर अल्का ने कहा कि दुर्ग में कुआं चौक के पास आप देखेंगे तो रोड के बीच-बीच तक दुकाने लगाई जा रही है। मैं कई बार उनसे निवेदन कर चुकी हूं। कई बार मेरे कर्मचारी भी उन्हें समझा चुके हैं। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं। उसके बाद मैं गई थी। मैं महापौर होने के पहले एक इंसान हूं। हो सकता है मेरे शब्द गलत हों, पर मेरा विचार गलत नहीं था। महापौर बोलीं- हम किसी को रोजी-रोटी नहीं दे रहे तो हम छीनेंगे भी नहीं
महापौर ने कहा कि मैंने वहां पर दुकान लगाने वालों को बहुत समझाया है। फिर वही स्थिति हो गई है। कुआं चौक के पास जाने से पता चलेगा कि कहां तक वे घेर कर दुकान लगा रहे हैं। ये समझने वाली बात है। किसी का रोजी-रोटी हमको नहीं छीनना है। क्योंकि हम किसी को रोजी-रोटी दे नहीं रहे हैं, तो हम छीनेंगे नहीं। लेकिन उनको भी शहर की सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान उनको भी रखना पड़ेगा। आवाजाही में होती है परेशानी
महापौर का कहना है कि इस मार्ग से रोजना हजारों लोग गुजरते हैं। कल को यदि दुर्घटना हो जाएगा, तो जवाब कौन देगा? और यदि मेरे अधिकारी-कर्मचारी पैसा लेकर दुकान लगवा रहे हैं, तो उस पर भी कार्यवाही होगी और यदि कोई नेता सिर्फ़ एक वोट के लिए हज़ार वोट देने वाले हैं उनके साथ यदि खिलवाड़ कर रहा है, तो वो भी गलत है। हमको जनता ने चुना है और हमारी ज़िम्मेदारी है उनकी सुरक्षा। तो यदि इस तरह से अतिक्रमण रहेगा, कल को कोई एक्सीडेंट हो जाएगा, कौन जवाब देगा इसको? और कौन किसकी भरपाई कर पाएगा? सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग महापौर के शब्दों की आलोचना कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी भाषा की आलोचना की है तो कई लोगों ने शहर के बड़े व्यापारियों के कब्जों पर कार्रवाई न कर गरीबों को परेशान करने की बात कही है। वहीं कुछ सोशल मीडिया हैंडलर्स ने लिखा है कि उनको पहले दुकान देना चाहिए, फिर उन्हें हटाना चाहिए। सोशल मीडिया पर इसको लेकर लगातार लोगों की ओर से विचार आ रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल मनेन्द्रगढ़ बैठक में शामिल:220 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल के जीर्णोद्धार पर अहम निर्णय

May 3, 2026

मुख्यमंत्री साय ने भैंसामुड़ा में किया श्रमदान:पीएम आवास निर्माण का निरीक्षण, बच्ची को गोद में उठाया

May 3, 2026

रायगढ़ पुलिस ने 251 गुम इंसानो को खोज निकाला:जिले भर में ऑपरेशन तालाश अभियान चला, सबसे अधिक गुम इंसान की खोज लैलूंगा थाना ने की

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069594
Views Today : 29
Views Last 7 days : 920
Views Last 30 days : 4106
Total views : 90637
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.