Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फ्री में कैंसर का इंजेक्शन लगवा रहे मरीज पर FIR:पहले बिल मांगा फिर उसे फर्जी बताकर 5 लाख की डिमांड, ब्लैकमेलिंग से मैनेजर परेशान
Breaking News

फ्री में कैंसर का इंजेक्शन लगवा रहे मरीज पर FIR:पहले बिल मांगा फिर उसे फर्जी बताकर 5 लाख की डिमांड, ब्लैकमेलिंग से मैनेजर परेशान

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
chhawani thana 1776457743
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



chhawani thana 1776457743
भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के मैनेजर से ब्लैकमेलिंग कर 5 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कोहका साकेत नगर निवासी निर्मल सिंह (47) एसबीएस हॉस्पिटल, पावर हाउस भिलाई में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सुंदर नगर भिलाई निवासी गुरूमीत सिंह वाधवा (55) अस्पताल में कैंसर का इलाज कराने आते थे। अस्पताल प्रबंधन के निर्देश पर उन्हें इंजेक्शन मुफ्त में लगाया जाता था। निर्मल सिंह के अनुसार, मरीज ने बिल की मांग की थी, जिसके बाद अस्पताल की ओर से इंजेक्शन का बिल कंपनी रेट के हिसाब से तैयार कर गुरूमीत सिंह को दिया गया। लेकिन उन्होंने अब तक भुगतान नहीं किया। आरोप है कि इसी बिल को फर्जी बताकर गुरूमीत सिंह वाधवा ने उल्टा अस्पताल मैनेजर को ही ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 5 लाख रुपए की मांग की। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी अस्पताल के चेंबर में पहुंचा और गाली गलौज शुरू कर दी। उस समय गुरुमुख सिंह रंधावा और मनोज साहू भी मौजूद थे। मैनेजर ने पैसे देने से मना कर दिया। फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी इसके बाद 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी फिर अस्पताल पहुंचा। उस समय मैनेजर मरीजों की देखभाल में व्यस्त थे। आरोप है कि आरोपी ने वहां गाली-गलौज की और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। साथ ही आरटीआई लगाने की बात कहकर चला गया। घटना के दौरान अस्पताल के कई स्टाफ मौजूद थे। मैनेजर का कहना है कि पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास सुरक्षित है। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर पीड़ित ने यह भी बताया कि, पहले भी इस मामले में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि वे आरोपी से डरे हुए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा की धारा 3 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिना अनुमति के काट दिया अर्जुन का हरा-भरा पेड़, एसडीएम से हुई शिकायत

April 18, 2026

लिंक रोड पर अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी, यातायात भी प्रभावित

April 18, 2026

दंतेश्वरी शक्कर कारखाना में जागरूकता कार्यक्रम

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067729
Views Today : 67
Views Last 7 days : 972
Views Last 30 days : 4008
Total views : 88659
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.