Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरिया में बाइक व ट्रैक्टर चोर गिरोह पकड़ाया:चोरी की 10 बाइक व ट्रैक्टर बरामद, दो नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

कोरिया में बाइक व ट्रैक्टर चोर गिरोह पकड़ाया:चोरी की 10 बाइक व ट्रैक्टर बरामद, दो नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

By adminJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 05 at 162023 1780726423
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 05 at 162023 1780726423
कोरिया जिले में लगातार बाइक चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 बाइक और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है। गिरोह में दो नाबालिग भी शामिल थे। मामला पटना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पटना थाने में बाइक चोरी के पांच प्रकरण पिछले दो माह में दर्ज किए गए थे। अगल-अलग स्थानों में बाइक चोरी हुई थी। वहीं 28 मार्च की रात ग्राम कुचला निवासी तरूण कुमार सोलंकी के घर के सामने से महिंद्रा ट्रैक्टर की भी चोरी हो गई थी। पटना पुलिस मामलों की जांच कर रही थी। सरगना पकड़ाया तो चोरियों का हुआ खुलासा
पटना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सूर्यकांत राजवाड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वाहन चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा हुआ। आरोपी सूर्यकांत राजवाड़े द्वारा मास्टर चाबी का उपयोग कर विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिलों की चोरी की जाती थी। चोरी के बाद वाहनों के नंबर प्लेट, पैनल, बैटरी एवं अन्य पहचान योग्य हिस्सों को बदलकर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में कम कीमत पर बेच दिया जाता था। पुलिस ने सूर्यकांत राजवाड़े एवं उसके सहयोगियों पवन प्रजापति, गिरजा सूर्यवंशी एवं जमील अंसारी के कब्जे से चोरी की गई बाइकें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में एचएफ डीलक्स, होंडा शाइन, प्लैटिना, राइडर, यामाहा आर-15 सहित अन्य बाइकें शामिल हैं। छिपाकर रखा गया ट्रैक्टर भी जब्त
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सूर्यकांत राजवाड़े ने 28 मार्च की रात ग्राम कुचला निवासी तरुण कुमार सोलंकी के घर से महिंद्रा ट्रैक्टर की चोरी कर लिया था। ट्रैक्टर को आरोपी ने अपने रिश्तेदार ईश्वर प्रसाद, निवासी बरौल, सूरजपुर के घर छिपाकर रखा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि चोरी की बाइकें थाना पटना क्षेत्र के अलावे सूरजपुर के देवनगर, भुवनेश्वरपुर, बरौल, अंबिकापुर के जोड़ा पीपल क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से बरामद की गई है। गिरोह द्वारा चोरी किए गए अन्य वाहनों को भी छिपाकर रखने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है। गिरोह में दो नाबालिग भी शामिल थे, जिन्हें बाल न्यायालय में पेश कर दिया गया है। अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सीबीआई के जोनल ऑफिस में लगी आग:राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस-फायर ब्रिगेड की टीम,   शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

June 6, 2026

हाईकोर्ट बोला- जहां निवास वहां केस की सुनवाई:भरण-पोषण केस में डॉक्टर पति की याचिका खारिज, फैमिली कोर्ट के अधिकार क्षेत्र को दी थी चुनौती

June 6, 2026

बिलासपुर में 24 घंटे में दूसरी बड़ी आग,VIDEO:बुधवारी के बाद शनिचरी सब्जी मंडी की 15 दुकानें जलकर खाक, शटर में करंट की थी शिकायत

June 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072924
Views Today : 27
Views Last 7 days : 1020
Views Last 30 days : 5710
Total views : 96451
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.