Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फर्जी सिम से म्यूल अकाउंट तक… साइबर ठगों की फैक्ट्री उजागर, 1,236 ठगी मामलों के 25 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

फर्जी सिम से म्यूल अकाउंट तक… साइबर ठगों की फैक्ट्री उजागर, 1,236 ठगी मामलों के 25 आरोपी गिरफ्तार

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 12 2025 16 12 2024 cyber crime 3 23849565
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। साइबर ठगी के संगठित नेटवर्क पर रायपुर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आपरेशन साइबर शील्ड के तहत एक साथ कई ठिकानों पर रेड कर 25 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, ब्रोकर और साइबर ठगी के लिए खाते उपलब्ध कराने वाले बताए गए हैं। गिरफ्तारियां रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार के साथ ही मध्यप्रदेश से की गई हैं।

रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच

जांच में सामने आए आंकड़े चौंकाने वाले हैं, इन खातों से 174.5 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ, जबकि ठगी की पुष्टि 77.35 लाख रुपये की हुई है। देश के विभिन्न राज्यों में इन आरोपितों के खिलाफ 1236 रिपोर्ट दर्ज हैं। बैंक ट्रांजैक्शन, एक व्यक्ति के नाम पर कई खाते, फर्जी सिम कार्ड और तकनीकी साक्ष्यों ने पूरे गिरोह की कार्यप्रणाली को उजागर किया गया है। बतादें कि पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना ने केंद्र सरकार के साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आइफोरसी) पोर्टल पर रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच शुरू की थी।

किराये पर खाते, कमीशन पर ठगी

जांच में सामने आया कि आरोपित अपने बैंक खातों को किराये पर देते थे या फिर ठगी की रकम पर 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेकर अन्य ठगों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू और टेलीग्राम टास्क, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, आनलाइन गेमिंग और गूगल सर्च जैसे तरीकों से किया जाता था। तकनीकी तौर पर इन अपराधों को इस तरह अंजाम दिया जाता था कि शुरुआती स्तर पर रकम पकड़ में न आए।

आठ टीमों ने तोड़ा नेटवर्क

रेंज साइबर थाना और रायपुर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की आठ टीमों ने रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और मध्यप्रदेश में एक साथ रेड की। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर म्यूल बैंक अकाउंट के असली संचालकों, एजेंटों और फर्जी सिम विक्रेताओं को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया गया।

पीड़ितों की रकम लौटाने की पहल

इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब दो करोड़ रुपये की ठगी की राशि होल्ड कराई है। यह राशि विभिन्न राज्यों के पीड़ितों की है, जिन्हें संपर्क कर वापस किया जाएगा। बीते 11 माह में 7 करोड़ रुपये फर्स्ट लेयर खातों में होल्ड कराकर न्यायालय के आदेश से 4 करोड़ रुपये से अधिक पीड़ितों को लौटाए जा चुके हैं।

छह थानों में दर्ज बड़े केस

आइ4सी पोर्टल पर रिपोर्टेड मामलों के आधार पर रायपुर जिले के माना, देवेंद्र नगर, सिविल लाइन, तेलीबांधा और राखी थानों में अलग-अलग केस दर्ज किए गए। सभी में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है।

आगे और गिरफ्तारी तय

पुलिस के अनुसार पूछताछ में और भी नाम सामने आए हैं, जो इन खातों के जरिए ठगी करते थे। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि म्यूल बैंक अकाउंट और फर्जी सिम के खिलाफ यह कार्रवाई साइबर ठगों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ एक्शन, आबकारी टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा मुख्य सप्लायर, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 519
Views Last 7 days : 3929
Views Last 30 days : 11734
Total views : 106734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.