Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फर्जी ई-चालान लिंक से रहें दूर, क्लोन वेबसाइट के जरिए हो रही ठगी
Breaking News

फर्जी ई-चालान लिंक से रहें दूर, क्लोन वेबसाइट के जरिए हो रही ठगी

By adminDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 12 2025 e challan scam fraud 20251227 1072
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


E-Challan Fraud: छत्तीसगढ़ में 300 से अधिक ठगी के मामले सामने आए हैं। शातिर ठग आमतौर पर मोबाइल पर संदेश भेजकर ई-चालान लंबित होने की जानकारी देते हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 27 Dec 2025 10:02:05 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Dec 2025 10:09:00 AM (IST)

E-Challan Scam: फर्जी ई-चालान लिंक से रहें दूर, क्लोन वेबसाइट के जरिए हो रही ठगी
वाहन चालान के फर्जी संदेशों और लिंक के जरिए लोगों की निजी जानकारी और बैंक खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. किसी भी अनजान लिंक या एप को डाउनलोड न करें
  2. ऑनलाइन भुगतान करने से पहले वेबसाइट का पूरा पता जांचें
  3. अपने बैंक खाते से होने वाले लेन-देन पर नियमित नजर रखें

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की हूबहू नकल (क्लोन वेबसाइट) बनाकर आम नागरिकों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का डर दिखा रहे हैं। ऐसे फर्जी संदेशों और लिंक के जरिए लोगों की निजी जानकारी और बैंक खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। इसे लेकर परिवहन एवं यातायात विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले छह महीनों के भीतर प्रदेशभर में ऐसे 300 से अधिक ठगी के मामले सामने आए हैं। शातिर ठग आमतौर पर मोबाइल पर संदेश भेजकर ई-चालान लंबित होने की जानकारी देते हैं। इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही यूजर की व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी और बैंक डिटेल चोरी कर ली जाती हैं। कई मामलों में लोगों से एपीके फाइल डाउनलोड करने को भी कहा जा रहा है, जो पूरी तरह फर्जी होती है।

केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें भुगतान

वास्तविक ई-चालान की जानकारी और भुगतान के लिए नागरिक केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in का ही उपयोग करें। वेबसाइट पर जाकर पे ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद चालान नंबर और कैप्चा कोड भरकर गेट डिटेल पर क्लिक करें। फिर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद चालान से जुड़ी पूरी जानकारी देखी जा सकती है और सुरक्षित तरीके से भुगतान किया जा सकता है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात पुलिस या परिवहन विभाग द्वारा किया गया प्रत्येक ई-चालान केवल इसी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से दर्ज होता है और उसकी सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही भेजी जाती है। किसी निजी मोबाइल नंबर, अनजान लिंक या व्हाट्सएप संदेश के जरिए भेजी गई सूचना पर भरोसा न करें।

ऐसे करें असली ई-चालान की जांच

परिवहन विभाग के अनुसार अपने वास्तविक चालान की जानकारी के लिए नागरिक https://echallan.parivahan.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के ई-चालान सेक्शन में पे आनलाइन विकल्प पर क्लिक कर चालान नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालने पर चालान से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। सतर्क रहें और केवल सुरक्षित माध्यम से ही लेनदेन पूरा करें।

फर्जी ई-चालान लिंक से रहें दूर, क्लोन वेबसाइट से कर रहे ठगबाज कर रहे ठगी

फर्जी काल और मैसेज से रहें सतर्क अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अजनबी लिंक के माध्यम से आनलाइन भुगतान न करें और बैंक खाते से जुड़े लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें।

किसी भी प्रकार का फर्जी कॉल, संदेश, लिंक या एप मिलने पर तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। सावधानी बरतकर ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075988
Views Today : 466
Views Last 7 days : 3272
Views Last 30 days : 11104
Total views : 105909
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.