राजनांदगांव| समीपस्थ ग्राम फरहद में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय 11 मई से 17 मई तक शिव अमृतवाणी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर करा रहा है। शिविर सात दिन का रहेगा। आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक दुर्गा मंच, फरहद में होगा। कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी मुख्य वक्ता रहेंगी। वे आध्यात्मिक ज्ञान देंगी। राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराएंगी। शिविर में सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी। मन की एकाग्रता बढ़ाने पर बात होगी। आंतरिक सुख और शांति के उपाय बताए जाएंगे। आयोजकों के मुताबिक बढ़ते तनाव, मानसिक अशांति, पारिवारिक चुनौतियों के बीच राजयोग मेडिटेशन उपयोगी है।
<
