Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » प्लास्टिक-टब में छिपाकर सप्लाई कर रहे थे गांजा:ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे, बालोद में 40 लाख की खेप के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
Breaking News

प्लास्टिक-टब में छिपाकर सप्लाई कर रहे थे गांजा:ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे, बालोद में 40 लाख की खेप के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

By adminJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2026 06 10t214346060 1781108037
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 2026 06 10t214346060 1781108037
टब बेचने के बहाने लाखों रुपए का गांजा लेकर ओडिशा से मध्यप्रदेश जा रहे पांच तस्करों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए बाइक पर बड़े-बड़े प्लास्टिक टब लाद रखे थे, ताकि वे फेरी वाले या सामान लेकर जाने वाले सामान्य लोगों की तरह दिखाई दें। लेकिन टबों के अंदर बनाए गए सीक्रेट चैंबर में 72 किलो से अधिक गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के भेड़ी तिराहा के पास नाकेबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला डौंडीलोहारा पुलिस को 9 जून को सूचना मिली थी कि चार बाइक में सवार कुछ लोग ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया था कि गिरोह के सदस्य आगे और पीछे चलकर रास्ते की रेकी कर रहे हैं, जबकि बीच की बाइक में गांजा रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल की टीम ने भेड़ी तिराहा पर नाकेबंदी कर दी। पुलिस को देखकर भागा एक आरोपी नाकेबंदी के दौरान सबसे पहले एक बाइक पहुंची। जिसे रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान पीछे बैठा एक युवक बाइक से कूदकर फरार हो गया, जबकि चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद एक-एक कर अन्य संदिग्ध बाइक को भी रोक लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रायसेन और सागर जिले के निवासी निकले। टब के भीतर बनाया था गुप्त चैंबर जांच के दौरान पुलिस को दो बाइक में पीछे की ओर लोहे का विशेष कैरियर और उसके ऊपर रखे बड़े काले रंग के प्लास्टिक टब मिले। टबों को खोलकर देखा गया तो उनके पेंदे में सीक्रेट चैंबर बनाए गए थे। इन चैंबरों में गांजा के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। एक बाइक से 22 और दूसरी से 28 पैकेट गांजा बरामद हुआ। 72 किलो गांजा और चार बाइक जब्त पुलिस ने जब्त गांजा का वजन कराया तो कुल 72 किलो 621 ग्राम निकला। जिसकी कीमत 36 लाख 31 हजार 50 रुपए आंकी गई। आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 40 लाख 52 हजार 50 रुपए बताई गई है। नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि मामले में मध्यप्रदेश के रायसेन और सागर जिले के रहने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ग्राम टपराटोला, थाना एवं जिला रायसेन निवासी 26 वर्षीय श्याम गोंड, वार्ड क्रमांक 13, राहतगढ़ जिला सागर निवासी 26 वर्षीय पवन गोंड, ग्राम टपरापठारी थाना और जिला रायसेन निवासी 20 वर्षीय प्रदीप चौहान, ग्राम टपरापठारी निवासी 20 वर्षीय संजय कुमावत को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग बालक को भी कस्टडी में लिया गया है। एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चंगोराभाठा में रायपुर नगर निगम की कार्रवाई:बिना अनुमति बन रहे 4 मकानों का हिस्सा तोड़ा, बिना नक्शा बनाए जा रहे निर्माण पर सख्त एक्शन

June 11, 2026

राजमोहनी देवी सेवा संस्थान ने निकाली नशा मुक्ति जनजागरण रैली:शराब बंदी की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

June 11, 2026

चलती ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई,VIDEO:कोरबा में सर्वमंगला चौकी के पास शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

June 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073484
Views Today : 21
Views Last 7 days : 733
Views Last 30 days : 5948
Total views : 97067
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.