Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » प्रेग्नेंट पत्नी के साथ हैवानियत,प्राइवेट-पार्ट में डाला लोहे का औजार:दोनों की हुई थी लव मैरिज, महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल में शव छोड़कर भागा युवक
Breaking News

प्रेग्नेंट पत्नी के साथ हैवानियत,प्राइवेट-पार्ट में डाला लोहे का औजार:दोनों की हुई थी लव मैरिज, महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल में शव छोड़कर भागा युवक

By adminMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 16 at 1335331 1778919054
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 16 at 1335331 1778919054
सरगुजा में युवक ने तीन माह की प्रेग्नेंट पत्नी के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर प्राइवेट पार्ट में लोहे का औजार डाल दिया। घायल पत्नी को लेकर पति स्वयं हॉस्पिटल पहुंचा, जब उसकी मौत हो गई तो युवक शव को छोड़कर भाग निकला। मृतका ने युवक के साथ लव मैरिज की थी। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर से लगे ग्राम भिठीकला निवासी विवाहिता हीराबाई (23 वर्ष) गुरुवार दोपहर को उसके पति प्रदीप अगरिया ने बेरहमी से पीटा। जब हीराबाई बेसुध हो गई तो उसे बाइक में बांधा और उसे लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचा। हॉस्पिटल में उसने जानकारी दी कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई है। डॉक्टरों ने हीरबाई की जांच की और बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। शव छोड़कर भागा पति, पोस्टमार्टम में पता चली हैवानियत
हीराबाई के मौत की जानकारी मिलने पर प्रदीप अगरिया शव को छोड़कर बाहर निकला और बाइक में सवार होकर भाग निकला। परिजनों के नहीं मिलने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। शुक्रवार को परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के 16 निशान मिले हैं। मेडिकल कॉलेज के फारेंसिक साइंस विशेषज्ञ डा. संतू बाग ने बताया कि मृतका तीन माह की प्रेग्नेंट थी। उसके प्राइवेट पार्ट में करीब 12 इंच का लोहे की रेती (लोहे को घिसने वाला औजार) मिला है। प्राइवेट पार्ट से ओव्हर ब्लडिंग के कारण महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई है। घर की जांच में मिले हैवानियत के निशान
शुक्रवार को मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी के नेतृत्व में फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर के कमरे एवं मुख्य दरवाजे के पास खून जमा हुआ मिला। सामानों में भी खून के छींटे मिले हैं। घायल हीराबाई को पति ने खींचकर बाहर निकाला था, जिसके घसीटने के भी निशान मिले हैं। मृतका की पांच वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उनकी आंखों के सामने पिता ने मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान वे रोते हुए सहमकर दुबके रहे। हीराबाई के पिता मुन्ना जगत ने बताया कि हीराबाई और प्रदीप ने करीब छह साल पहले लव मैरिज की थी। प्रदीप अगरिया अकसर शराब के नशे में हीराबाई के साथ मारपीट करता था। मृतका की एक पांच वर्षीय बेटी के साथ चार बच्चे हैं। इनमें दो जुड़वा बच्चे महज डेढ़ साल के हैं। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस-SSP
सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी है। अंबिकापुर सीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ढाई साल बाद छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी:चंपारण में 10 दिन का कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर, ओडिशा के जिलाध्यक्ष भी होंगे शामिल

May 16, 2026

नगर-पालिका ने काटा थाना आवासीय कॉलोनी का नल कनेक्शन:जल आपूर्ति शुल्क बकाया, अध्यक्ष ने कार्रवाई को बताया निंदनीय

May 16, 2026

चलती कार में लगी आग, 3 लोग बाल-बाल बचे:कोरबा में भाजपा नेता के भाई डॉ. विवेक महतो की गाड़ी जलकर खाक

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070650
Views Today : 165
Views Last 7 days : 1227
Views Last 30 days : 3790
Total views : 92070
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.