Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » चलती कार में लगी आग, 3 लोग बाल-बाल बचे:कोरबा में भाजपा नेता के भाई डॉ. विवेक महतो की गाड़ी जलकर खाक
Breaking News

चलती कार में लगी आग, 3 लोग बाल-बाल बचे:कोरबा में भाजपा नेता के भाई डॉ. विवेक महतो की गाड़ी जलकर खाक

By adminMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cover 29 1778921644
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cover 29 1778921644
कोरबा में शुक्रवार को कटघोरा मार्ग पर जेलगांव नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। रायपुर की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में सवार भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक रंजन महतो सहित तीन लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बोनट से निकलने लगा धुआं दरअसल डॉ. महतो कोरबा से रायपुर जा रहे थे। जेलगांव के पास उनकी कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी। धुआं बढ़ता देख डॉ. विवेक महतो और उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग तेजी से कार से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम उनके कार से बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हसदेव थर्मल पावर प्लांट और सीएसईबी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरी तरह जलकर खाक हुई कार लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। डॉ. विवेक महतो ने बताया कि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई खरोंच तक नहीं आई। हादसे के बाद लगा जाम हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर दरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित कर आवागमन सामान्य कराया। शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने गर्मी के मौसम में गाड़ियों की वायरिंग की नियमित जांच कराने की सलाह दी है, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सीएम-मंत्रियों के काफिले में अब सिर्फ जरूरी गाड़ियां:खर्चों में कटौती और EV पर जोर, अधिकारी अब पूलिंग सिस्टम से आएंगे ऑफिस, नई गाइडलाइन जारी

May 16, 2026

रामानुजगंज में वट सावित्री पूजा पर उमड़ी भीड़:महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की विशेष पूजा, रक्षा सूत्र भी बांधे

May 16, 2026

Surguja Pregnant Woman Murder | Husband Flees Hospital After Death

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070652
Views Today : 176
Views Last 7 days : 1238
Views Last 30 days : 3801
Total views : 92081
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.