![]()
दाढ़ी | शासकीय प्राथमिक शाला गिधवा, में अध्ययनरत कक्षा पांचवीं के 17 विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने, उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। प्रधान पाठक दालसिंह ध्रुवे ने कहा कि वे जीवन में मेहनत और लगन से आगे बढ़ें तथा अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन करें। वहीं कक्षा शिक्षक राजेंद्र कुमार टांडिया ने बच्चों को अपने कर्तव्यों का पालन करने, पढ़ाई में निरंतर प्रगति करने और माता-पिता की सेवा करने की सीख दी। इस अवसर पर प्रधान पाठक और कक्षा शिक्षक द्वारा सभी विद्यार्थियों को पानी की बोतल, कंपास बॉक्स और पेन भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों का मुंह मीठा कर विदाई दी गई।
<
