Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » प्रभारी मंत्री बोले- आपसी समन्वय के साथ काम करें जनप्रतिनिधि-अधिकारी:सरगुजा में अधिकारियों की ली विभागवार समीक्षा बैठक, कहा- बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास
Breaking News

प्रभारी मंत्री बोले- आपसी समन्वय के साथ काम करें जनप्रतिनिधि-अधिकारी:सरगुजा में अधिकारियों की ली विभागवार समीक्षा बैठक, कहा- बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास

By adminJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 08 at 171218 1780933874
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 08 at 171218 1780933874
सरगुजा प्रवास पर पहुंचे वित्तमंत्री और सरगुजा के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की नसीहत दी। बैठक में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो शामिल नहीं हुए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि जो भी विपरीत परिस्थति कहीं बनी थी, इसे सरकार ने संजीदगी से लिया है। इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पूरे प्रदेश में सरकार प्रयास कर रही है। इसके सकारात्मक काम भी हुए हैं। बैठक में मंत्री ने राजस्व मामलों का तेजी से निराकरण करने, किसानों के लिए धान-बीज वितरण की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी लेकर शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। शहरी क्षेत्र में बिजली, पेयजल की न हो समस्या
मंत्री ओपी चौधरी ने अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में लोगों को पेयजल, बिजली आपूर्ति की समस्या ना हो, इसके लिए ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आवश्यकतानुसार सड़कों का सुधार बारिश के पहले पूरा करने के निर्देश दिए। सुशासन के आवेदनों पर गंभीरता से करें काम
प्रभारी मंत्री चौधरी ने जिले में सुशासन तिहार की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लिया जाए और निराकरण किया जाए। मंत्री ने राजस्व के समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में मंत्री चौधरी ने जिले में खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण और वितरण की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि किसानों को समय पर खाद -बीज उपलब्ध कराएं। समन्वय बनाकर काम करें अधिकारी-जनप्रतिनिधि
समीक्षा बैठक में मंत्री चौधरी ने कहा कि सरगुजा के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय हो। बैठक में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। बैठक में नहीं पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो नायब तहसीलदार से हुए मारपीट के बाद सुर्खियों में आए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, जिपं अध्यक्ष निरूपा सिंह सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी राजेश अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत विनय कुमार अग्रवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी शामिल हुए। प्रदेश के मंत्री और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल बाहर निजी प्रवास पर हैं। इसके कारण वे बैठक में शामिल नहीं हुए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

एएसपी के कमरे का ताला तोड़ा, सामान बेमेतरा भेजा:बिना अनुमति सामान भेजने पर डीजीपी से जांच और कार्रवाई की मांग

June 9, 2026

दीपका में भ्रष्टाचार के आरोप,नेता प्रतिपक्ष ने जांच की मांग:कहा- पार्षदों ने निजी घरों में लगाए बोरवेल, बस स्टैंड पर किया अवैध कब्जा

June 9, 2026

सीमेंट-प्लांट में मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत:पुलिस जांच में जुटी, परिजन प्रबंधन पर लगा रहे गंभीर आरोप, कांग्रेस ने की मुआवजे की मांग

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073005
Views Today : 6
Views Last 7 days : 285
Views Last 30 days : 5626
Total views : 96532
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.