Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शांति शिखर’ का किया उद्गघाटन, कहा-“सेवा ही ब्रह्मकुमारी संस्था की पहचान है”
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शांति शिखर’ का किया उद्गघाटन, कहा-“सेवा ही ब्रह्मकुमारी संस्था की पहचान है”

By adminNovember 2, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 11 2025 pm modi brahmakumaries 2025111 123940
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर में रजत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांति शिखर रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को विकसित करने की यात्रा में ब्रह्मकुमारी जैसी संस्थाओं की भूमिका बेहद अहम है। साथ ही ब्रह्मकुमारी संस्थान से अपने संबंधों के बारे में बताया।

Publish Date: Sat, 01 Nov 2025 12:36:53 PM (IST)

Updated Date: Sat, 01 Nov 2025 12:44:02 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने 'शांति शिखर' का किया उद्गघाटन, कहा-“सेवा ही ब्रह्मकुमारी संस्था की पहचान है”
प्रधानमंत्री ने ब्रह्मकुमारी के शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

नईदनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवा रायपुर के सेक्टर-20 में नवनिर्मित ब्रह्माकुमारी संस्थान का भव्य शांति शिखर रिट्रीट सेंटर ‘एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड’ का उद्घाटन किया। 1.5 एकड़ में ये शांति शिखर ध्यान केंद्र बना हुआ है। पीएम के साथ राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के शांति शिखर कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और उत्तराखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि तीनों राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “राज्यों के विकास में ही देश का विकास निहित है। इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में जुटे हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण यात्रा में ब्रह्मकुमारी जैसी संस्थाओं की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि उनका इस आध्यात्मिक आंदोलन से दशकों पुराना जुड़ाव रहा है। “मैंने ब्रह्मकुमारी संस्था को वटवृक्ष की तरह बढ़ते हुए देखा है। 2011 में अहमदाबाद में ‘फ्यूचर ऑफ पावर’ कार्यक्रम हो या 2012 में संस्था के 75 वर्ष का उत्सव, माउंट आबू और गुजरात के कार्यक्रमों में जाना मेरे जीवन का हिस्सा रहा है,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली आने के बाद भी उन्हें कई अवसरों पर ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़ने का मौका मिला- चाहे वह आजादी के अमृत महोत्सव का अभियान हो या स्वच्छता अभियान। “जब भी मैं आपके बीच आया हूं, मैंने आपके प्रयासों को गहराई से महसूस किया है। यहां शब्द कम, सेवा ज्यादा है,” मोदी ने कहा।

उन्होंने संस्था से अपने व्यक्तिगत लगाव का भी उल्लेख किया और कहा, “इस संस्थान से मेरा अपनापन हमेशा रहा है। जानकी दीदी का स्नेह और राजयोगिनी दादी योगिनी जी का मार्गदर्शन मेरे जीवन की विशेष स्मृतियों में शामिल हैं।”

यह भी पढ़ें- पीएम नरेन्द्र मोदी ने जिस अस्पताल में की दिल की बात, वहां फ्री में होता है बच्चों का इलाज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड- तीनों राज्य अपने स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं।
  • उन्होंने सभी राज्यों के नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य का विकास ही देश के विकास की नींव है।
  • मोदी ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के अभियान में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • प्रधानमंत्री ने भावनात्मक रूप से कहा, “मैं यहां अतिथि नहीं, आपका ही एक सदस्य हूं।”
  • उन्होंने बताया कि उनका इस संस्था से दशकों पुराना जुड़ाव रहा है और उन्होंने इसे वटवृक्ष की तरह बढ़ते हुए देखा है।
  • मोदी ने देश-विदेश में जुड़े सभी ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
  • उन्होंने कहा कि हमारे देश की परंपरा में “आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान” माना गया है।
  • उनके अनुसार, सच्चा परिवर्तन तभी संभव है जब कथन और कर्म में एकता हो।
  • कथन को आचरण में उतारा जाए। यही ब्रह्माकुमारी संस्था की आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत है।
  • यहां हर बहन पहले कठोर तप और साधना में खुद को तपाती है। आपका पहला संबोधन ही ओम शांति है।
  • “ओम शांति” के भाव को उन्होंने समझाते हुए कहा, “ओम का अर्थ है ब्रह्म और समस्त ब्रह्मांड, जबकि शांति का अर्थ है स्थिरता और सद्भाव की कामना।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur DNA Forensic Workshop Launched By IG Garg

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा मार्ग पर हाइवा-कार की टक्कर:5 लोग गंभीर घायल, पश्चिम बंगाल जा रहे थे कार सवार

May 6, 2026

Bilaspur Rail Fine Rs 1.92 Lakh

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069696
Views Today : 49
Views Last 7 days : 603
Views Last 30 days : 3842
Total views : 90740
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.