बालोद | भीषण गर्मी को देखते हुए नगर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। शिवसेना नेता विजय पारख के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि नगर के विभिन्न वार्डों में शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में टुल्लू पंप के माध्यम से पानी की चोरी किए जाने के मामलों पर कार्रवाई नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई। पेयजल आपूर्ति में निर्धारित समय का पालन नहीं हो रहा है, जिससे नागरिकों को असुविधा हो रही है। साथ ही नगर में स्वच्छता की कमी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की भी मांग की गई। इस दौरान शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर आदि मौजूद थे।
<
