Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पेट्रोल लेकर निकला युवक, बिलासपुर में बीच सड़क पर बुलेट संग खुद को जलाया… आग का गोला बनी बाइक
Breaking News

पेट्रोल लेकर निकला युवक, बिलासपुर में बीच सड़क पर बुलेट संग खुद को जलाया… आग का गोला बनी बाइक

By adminApril 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 04 2026 man sets himself on fire moving bullet bike
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र में एक युवक ने चलती बुलेट पर खुद को आग लगा ली। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 11:19:22 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 11:19:22 AM (IST)

पेट्रोल लेकर निकला युवक, बिलासपुर में बीच सड़क पर बुलेट संग खुद को जलाया... आग का गोला बनी बाइक
बिल्हा के पैसरी गांव में युवक ने खुद को जलाया

HighLights

  1. चलती बुलेट मोटरसाइकिल पर हुई खौफनाक घटना
  2. सीसीटीवी फुटेज में कैद पूरी वारदात सामने आई
  3. गंभीर हालत में युवक निजी अस्पताल में भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जिले के बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पैसरी में शुक्रवार दोपहर एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां 28 वर्षीय युवक मंजीत जायसवाल ने चलती बुलेट मोटरसाइकिल पर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

CCTV में कैद पूरी घटना

पुलिस जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि मंजीत पहले बिल्हा के एक पेट्रोल पंप से डब्बे में ईंधन लेकर निकला। इसके बाद उसने चलते वाहन पर ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद उसने बीच सड़क पर बाइक समेत खुद को आग लगा ली। देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गया और सड़क पर जलता हुआ आगे बढ़ने लगा।

मौके पर मचा हड़कंप, राहगीर सहमे

घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक आग की लपटों में घिरकर भागते हुए जमीन पर लोटने लगा, लेकिन लोग भय के कारण तुरंत उसके पास नहीं पहुंच सके। इस दौरान पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस और एंबुलेंस ने पहुंचकर बचाई जान

घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई और गंभीर रूप से झुलसे मंजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। फिलहाल परिजनों ने उसे एक निजी बर्न एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस, कारण अस्पष्ट

पुलिस ने घटनास्थल से जली हुई बुलेट मोटरसाइकिल और युवक के अन्य सामान को जब्त कर लिया है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंजीत ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के निर्देश पर टीम उसके दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

मरणासन बयान में बताया अलग कारण

मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। मंजीत के मरणासन बयान में उसने पुलिस को बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में सामने आए तथ्यों और उसके बयान में अंतर होने के कारण पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायल युवक मंजीत जयसवाल को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

-मधुलिका सिंह, एएसपी ग्रामीण



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075265
Views Today : 21
Views Last 7 days : 2207
Views Last 30 days : 9866
Total views : 104288
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.