![]()
पेंड्रा के निमधा गांव में एक बैंक कर्मचारी के सूने मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित राम कुमार जायसवाल बैंक में कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मध्य प्रदेश गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर शातिर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरातों और भारी मात्रा में नकदी चुरा ली। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद ली है परिवार के वापस लौटने पर घर के टूटे ताले और बिखरे सामान देखकर चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मरवाही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद ली है। ये टीमें घटनास्थल पर बारीकी से सुराग तलाश रही हैं। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुटी है।
<
