![]()
पेंड्रा के ओंकार कैवर्त्य ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद यह सफलता प्राप्त की है। ओंकार की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी पिछली असफलता को ही प्रेरणा बनाया। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में वे प्रदेश की टॉप-10 सूची में महज 3 अंकों से जगह बनाने से चूक गए थे। इस अनुभव ने उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। ओंकार ने माता-पिता के संघर्षों को देख, पढ़ाई को प्राथमिकता दी ओंकार एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता श्यामचरण कैवर्त्य खेती-किसानी करते हैं, जबकि माता फूलबाई गृहिणी हैं। दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे ओंकार ने माता-पिता के संघर्षों को देखते हुए अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी। प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में ओंकार ने बताया कि उनका सपना एक प्रशासनिक अधिकारी बनने का है। वे यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनकर समाज और देश की सेवा करना चाहते हैं। ओंकार की इस उपलब्धि पर उनके घर में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के लोग उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं।
<
