![]()
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की छात्रा ताहिरा खान ने शानदार प्रदर्शन किया है। ताहिरा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है और जिले का नाम रोशन किया है। वह पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने गणित विषय के साथ परीक्षा दी और 500 में से 488 अंक हासिल किए। ताहिरा के पिता आबिद खान कपड़े का व्यवसाय करते हैं और साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाते हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली ताहिरा की इस सफलता को कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है।अपनी सफलता का श्रेय ताहिरा ने अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह रोजाना लगभग 6 घंटे पढ़ाई करती थीं। ताहिरा खान का सपना भविष्य में सिविल सेवा की तैयारी कर देश की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
<
