![]()
बालोद | गुरूर विकासखंड के ग्राम पंचायत पेंडरवानी में नीर चेतना अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत का नक्शा तैयार किया तथा जेएसजेबी 2.0 के तहत जल बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया। इसमें 475 ने भाग लिया।
<
