Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पुलिस ने 98 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार:'सजग कोरबा, सतर्क कोरबा' अभियान के तहत कार्रवाई, लंबे समय से थे फरार
Breaking News

पुलिस ने 98 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार:'सजग कोरबा, सतर्क कोरबा' अभियान के तहत कार्रवाई, लंबे समय से थे फरार

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b4b929c9 9c90 4e07 b383 d2cebc6f21aa 1775920736420
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b4b929c9 9c90 4e07 b383 d2cebc6f21aa 1775920736420
कोरबा पुलिस ने ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में दो दिनों के भीतर कुल 98 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिले के तीनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों और सभी थाना-चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। अभियान के पहले दिन पुलिस ने सघन दबिश देकर 04 स्थायी वारंटी और 29 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा। अगले दिन कार्रवाई को और तेज करते हुए 17 स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंटियों को तामील किया गया। 98 वारंटियों की गिरफ्तारी, लंबे समय से थे फरार इस प्रकार दो दिनों में कुल 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटियों सहित 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे।पुलिस ने इन पर लगातार निगरानी रखी और योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076647
Views Today : 583
Views Last 7 days : 3993
Views Last 30 days : 11798
Total views : 106798
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.