Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई:दो हाईवा, 1.05 लाख ईंटें जब्त, अवैध भट्ठा सील
Breaking News

राजनांदगांव में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई:दो हाईवा, 1.05 लाख ईंटें जब्त, अवैध भट्ठा सील

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f8db0197 5024 4c83 b694 a0ccc3a7a0e4 1777633222432
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f8db0197 5024 4c83 b694 a0ccc3a7a0e4 1777633222432
राजनांदगांव जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। गश्त के दौरान दो अलग-अलग मामलों में अवैध परिवहन करते दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा एक अवैध ईंट भट्ठे को सील कर बड़ी मात्रा में ईंटें भी जब्त की गई हैं। चूना पत्थर और गिट्टी से भरा हाईवा पकड़ा गया खनिज विभाग की पहली कार्रवाई में ग्राम मनकी निवासी चालक पोषण लाल साहू को चूना पत्थर और गिट्टी का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन क्रमांक CG 08 BB 7116, जिसके मालिक प्रदीप साहू बताए जा रहे हैं, को जब्त कर डोंगरगांव थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। रेत का अवैध परिवहन करते दूसरा वाहन जब्त दूसरी कार्रवाई में ग्राम जंतर निवासी चालक प्रीतराम वाहन क्रमांक CG 08 AX 4456 से रेत का अवैध परिवहन करते मिला। यह वाहन, जिसके मालिक सौरभ सिंह ठाकुर बताए गए हैं, को जब्त कर पुलिस लाइन राजनांदगांव में रखा गया है। दोनों मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध ईंट भट्ठे पर छापा अवैध ईंट निर्माण के खिलाफ डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव और खनिज विभाग के भारत बंजारे के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने किसान नरसिंग वर्मा की भूमि पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि वहां बिना अनुमति के ईंट भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने भट्ठे को सील कर दिया। 1 लाख 5 हजार से ज्यादा ईंटें जब्त कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1 लाख 5 हजार से अधिक ईंटें जब्त की गईं। अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति चल रहे ईंट भट्ठों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। आगे भी जारी रहेगी सख्ती प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए लगातार निगरानी, गश्त और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सक्ती में गौ तस्करी:बोलेरो से 7 गायों को कराया गया मुक्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

May 3, 2026

शहीद संजय गढ़पाले का पार्थिव शरीर गृहग्राम पहुंचा:राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, जनवरी में शादी थी

May 3, 2026

ऑपरेशन तलाश…426 गुमशुदा लोगों को पुलिस ने खोजा:5 राज्यों में चला अभियान, बच्चे-महिलाएं और बुजुर्गों को परिवार से मिलाया, खिले चेहरे

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069591
Views Today : 26
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 4103
Total views : 90634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.