रायपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

बच्चे को गोद में लेकर महिला पैसे गिनते नजर आई।
राजधानी रायपुर में महिलाएं गांजा बेचते हुए भास्कर के कैमरे में कैद हुई है। सरस्वती नगर थाने से 400 मीटर की दूरी पर कुकरबेड़ा बस्ती में ये नजारा देखने को मिला, जहां दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर मां नशे का सामान बेच रही।
23 अप्रैल को शहर के देवारपारा में गांजा बेचने की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले थे, इस घटना के बाद एक लोकल बॉय सैफ ने भास्कर को इनपुट दिया था कि कुकरबेड़ा बस्ती में भी इसी तरह गांजे की बिक्री खुलेआम महिलाएं कर रही हैं। यह इनुट मिलने के बाद भास्कर की टीम ने स्टिंग किया है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।
महिलाओं के गांजा बेचते स्टिंग तस्वीरें देखिए…

महिलाएं गांजा बेच रही, पुरूष भी इन्हें सपोर्ट कर रहे।

स्टिंग के दौरान महिलाओं से 100 रुपए का 1 पुड़िया गांजा खरीदा गया।

महिलाओं से खरीदा गांजा थाने में सुपुर्द किया गया है।
लोकल बॉय सैफ ने दिया था इनपुट
23 अप्रैल को रायपुर शहर के अलग-अलग तीन कमिश्नरेट जोन में पुलिस ने देर रात फ्लैग मार्च किया था। पुलिस आम जनता और अपराधियों को अपने एक्टिव होने का मैसेज देना चाहती थी।
इसी गश्त के दौरान सेंट्रल जोन में तेलीबांधा के देवारपारा में गांजा बेच रहे आरोपी, पुलिस के आने के कुछ मिनट पहले ही आरोपी फरार हो गए। इस दौरान भास्कर की टीम भी वहां मौजूद थी, इस घटना की वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है।

इनपुट देने वाले के साथ भास्कर की टीम बस्ती पहुंची
इसी गश्त के दौरान एक लोकल बॉय सैफ ने भास्कर रिपोर्टर और कुछ लोकल जर्नलिस्ट को इनपुट दिया कि कुकरबेड़ा बस्ती में इसी तरह गांजे की बिक्री खुलेआम महिलाएं कर रही हैं।
इसके बाद पत्रकारों की टीम सैफ के साथ कुकरबेड़ा बस्ती पहुंची। इस दौरान पत्रकार कान्हा राजपूत और शाहिद रजा भी साथ थे। सैफ ने बस्ती के अंदर से जा रही एक गली की ओर इशारा किया, कहा कि कोई एक मेरे साथ चलो। ज्यादा लोगों के जाने से शक होगा।

भास्कर टीम इस स्टिंग ऑपरेशन में शामिल रही। गांजे वाली जगह थाने से कुछ मीटर दूरी पर है।
कैमरे में गांजा बेचते कैद हुई महिलाएं
कुकरबेड़ा बस्ती में गली के ठीक बाहर कुछ 5 से 8 साल के बच्चे पहरेदारी कर रहे थे, जो अंदर आने जाने वालों या पुलिस के आने का इनपुट अंदर जाकर महिलाओं को देते थे।
टीम से कान्हा राजपुत को महिलाओं के पास भेजा गया, जहां उसने बातचीत की और 100 रुपए का एक पुड़िया गांजा खरीदा। टीम ने इसका स्टिंग वीडियो बना लिया।
बताया जा रहा है, इस बस्ती में महिलाएं गांजा बेच रही लेकिन, बैक हैंड पर पूरा मार्केट पुरूष ही ऑपरेट कर रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस को भी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस में शिकायत लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं
पत्रकारों की टीम ने खरीदी हुई गांजे की पुड़ियासरस्वती नगर थाने में सुपुर्द की है। मामले की जानकारी पश्चिम जोन के डीसीपी संदीप पटेल को भी दी है। स्टिंग का पूरा वीडियो भी उपलब्ध कराया है, लेकिन अब पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
डीसीपी पटेल से दैनिक भास्कर ने कॉल पर बात की है। उनका कहना है कि वो मामले की जांच कराएंगे और कार्रवाई करेंगे।
…………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
महासमुंद में 22 दिनों में 7.86 करोड़ का गांजा पकड़ाया: 5.68M सब्सक्राइबर्स वाला यूट्यूबर निकला सरगना; कुल 27 आरोपी अरेस्ट, ओडिशा टू महाराष्ट्र नेटवर्क टूटा

यूट्यूबर आकाश जाधव को महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में पकड़ा है।
छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने 7 से 29 जनवरी तक 8 अलग-अलग मामलों में 7.86 करोड़ का गांजा और नशीली सिरप जब्त किया है। पुलिस ने यूट्यूबर सहित 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

<
