कोंडागांव। जिले के सभी थानों में नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध, यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। 12 नवंबर को एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी क्षेत्र में नवीन शासकीय महाविद्यालय माकड़ी में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नये आपराधिक कानून व नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गुलशन नेताम वालंटियर द्वारा विधिक सेवा के संबंध में जानकारी दिया गया। इस दौरान संस्था प्रमुख विद्याधर निरोजी, प्रोफेसरगण- गोविन्द दयाल माहला, डॉ० दिलेश्वर पटेल, रमन देव मेश्राम, मनीष यादव, शांता खैरवार, अफसाना बेगम, सौरभ देवांगन व संस्था के विद्यार्थी उपस्थित थे।
<
