Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पुलिस की सरप्राइज चेकिंग…हिरासत में 100 से ज्यादा वारंटी:नॉर्थ जोन के अफसरों की कार्रवाई, लेट नाइट घर में दबिश देकर हिरासत में लिया
Breaking News

पुलिस की सरप्राइज चेकिंग…हिरासत में 100 से ज्यादा वारंटी:नॉर्थ जोन के अफसरों की कार्रवाई, लेट नाइट घर में दबिश देकर हिरासत में लिया

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777011594 image 2026 04 24t112238896 1777010114
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 24t112238896 1777010114
रायपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में देर रात सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर 100 से ज्यादा वारंटियों, बदमाशों और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में हाल के दिनों में चाकूबाजी, हत्या और लूट जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इसे देखते हुए नॉर्थ जोन के अफसरों ने देर रात अचानक चेकिंग अभियान शुरू किया। टीमों ने गुढ़ियारी, भारत माता चौक, रामनगर और आसपास के इलाकों में गली-मोहल्लों तक पहुंचकर बदमाशों की तलाश की। फरार वारंटियों को हिरासत में लिया गया अभियान के दौरान पुलिस ने फरार वारंटियों के घरों में दबिश दी और कई आरोपियों को मौके से ही हिरासत में लिया। कुछ बदमाश भागने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक नहीं चली। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अचानक शुरू किया गया, ताकि अपराधियों को संभलने का मौका न मिले। पुलिस ने सिर्फ वारंटियों को ही नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस दौरान कई पुराने मामलों में फरार आरोपी भी पकड़ में आए हैं। घर-घर पहुंचकर दी नसीहत पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे। अफसरों ने साफ किया कि अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। देर रात घर-घर पहुंचकर अफसरों ने अपराधियों को सुधरने की नसीहत दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075073
Views Today : 832
Views Last 7 days : 3478
Views Last 30 days : 9898
Total views : 103840
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.