Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पुलिस कमिश्नरी ‘वसूली कमिश्नरेट’ बन गया है: सुशील आनंद शुक्ला:ट्रैफिक चालान और गाड़ियां उठाने के नए नियमों को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Breaking News

पुलिस कमिश्नरी ‘वसूली कमिश्नरेट’ बन गया है: सुशील आनंद शुक्ला:ट्रैफिक चालान और गाड़ियां उठाने के नए नियमों को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
191744900971 11777041498 1777185121
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



191744900971 11777041498 1777185121
रायपुर पुलिस कमिश्नरी को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि राजधानी में लागू कमिश्नरी सिस्टम अब “वसूली कमिश्नरेट” बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सुधारने के नाम पर यह व्यवस्था लागू की गई थी, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ। “अपराधी बेलगाम हैं और आम नागरिक ट्रैफिक चालान के डर से परेशान हैं। ‘अंदाजे से कट रहे चालान’
सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि शहर के कई चौराहों पर स्टॉप लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग मिट चुकी हैं, इसके बावजूद लोगों पर लाइन क्रॉस करने के नाम पर चालान भेजे जा रहे हैं। “चालान नहीं भरने पर गाड़ी घर से उठाने की धमकी दी जाती है, कई मामलों में गाड़ियां उठाई भी जा रही हैं,” उन्होंने कहा। उनका कहना है कि पुलिस के इस रवैये से राजधानी के लोग खौफ में हैं और पुलिस व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल वसूली पर ध्यान दे रही है। ‘अपराध नियंत्रण पर ध्यान नहीं’
कांग्रेस नेता ने कहा कि कमिश्नरी सिस्टम का उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण और पुलिसिंग को मजबूत करना था, लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस की सक्रियता सिर्फ ट्रैफिक चालान तक सीमित दिख रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गली-मोहल्लों में बिक रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाना भी पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है? “किसी चौराहे पर लोगों की मदद करते बड़े अधिकारी नजर नहीं आते,” उन्होंने कहा। स्टाफ बढ़ाने की मांग
शुक्ला ने बताया कि कमिश्नरी में आईजी, एसपी और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती तो की गई है, लेकिन थानों का मैदानी अमला पहले जैसा ही है। उन्होंने मांग की कि अगर कमिश्नरी सिस्टम लागू किया गया है तो थानों में भी पर्याप्त स्टाफ दिया जाए और पुलिस अधिकारियों को यह समझाया जाए कि उनका काम सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि अपराधों पर अंकुश लगाना भी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.