Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में सस्ते बिल्डिंग मटेरियल देने के बहाने 24 चोरियां:महासमुंद-दुर्ग समेत 4 जिलों से 32 लाख के गहने चुराए, ज्वेलरी कारोबारियों को बेचता था
Breaking News

छत्तीसगढ़ में सस्ते बिल्डिंग मटेरियल देने के बहाने 24 चोरियां:महासमुंद-दुर्ग समेत 4 जिलों से 32 लाख के गहने चुराए, ज्वेलरी कारोबारियों को बेचता था

By adminMay 9, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2026 05 08t2106056511778254613 1778258509
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 2026 05 08t2106056511778254613 1778258509
छत्तीसगढ़ के महासमुंद, दुर्ग, धमतरी, जांजगीर-चांपा में 24 चोरियां करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से 163 ग्राम सोना, ढ़ाई किलो चांदी के आभूषण, बाइक और मोबाइल फोन समेत कुल 32 लाख 38 हजार 900 रुपए का सामान बरामद किया गया है। आरोपी उन मकानों की पहले रेकी करता था, जहां मकान बन रहा होता था। बिल्डिंग ​मटीरियल बाहर पड़ी रहती थी। वहां केवल बच्चे या बुजुर्ग होते थे। खुद को बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर बताकर सस्ती कीमत में छड़ और सीमेंट दिलाने का लालच देता था। बातचीत के बहाने वह घर के अंदर जाता और मौका मिलते ही सोने-चांदी के गहने पार कर देता था। पहले भी पुलिस हिरासत से आरोपी इलाज के बहाने फरार हो चुका है। वो चोरी के जेवर पिथौरा, भंवरपुर और सरायपाली के स्थानीय ज्वेलर्स को बेचता था, जिनमें से कुछ की बरामदगी हो चुकी है और बाकी की तलाश जारी है। पुलिस उन ज्वेलरी कारोबारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है जिन्होंने चोरी का माल खरीदा था। पहले देखिए 3 तस्वीरें अब जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, बगारपाली निवासी ओमप्रकाश ठाकुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 27 अप्रैल 2026 की सुबह उनके घर से करीब 40 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए है। पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान वाहन चेकिंग के समय पुलिस को एक संदिग्ध युवक पर शक हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंचराम उर्फ पंचु निषाद (38) निवासी ग्राम चंदली, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, आरोपी जिले के कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय था। वह बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी पहले मकानों की रेकी करता था, फिर मौका पाकर घरों से कीमती जेवरात चुरा लेता था। निर्माण सामग्री का झांसा देकर गहनों पर करता था हाथ साफ पुलिस जांच में पता चला है कि, आरोपी उन घरों को निशाना बनाता था, जहां मकान बन रहा होता था। बाहर ईंट, गिट्टी और दूसरी निर्माण सामग्री पड़ी रहती थी। वह खासतौर पर ऐसे घर चुनता था, जहां केवल बच्चे या बुजुर्ग रहते थे। आरोपी खुद को बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर बताकर सस्ती कीमत में छड़ और सीमेंट दिलाने का लालच देता था। बातचीत के बहाने वह घर के अंदर जाता और मौका मिलते ही सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो जाता था। 24 चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 5 महीने में महासमुंद में 15 चोरी की है। चोरियों के बाद वह पंजाब चला जाता था। दुर्ग जिले के उतई, रंनचिरई, जामगांव, धमतरी के भखारा, अंड़ा, मगरलोड़ और जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़, बिर्रा थाना क्षेत्रों में भी चोरी की है। चोरी के बाद वह जेवरात को कई ज्वेलर्स दुकानों में बेच देता था। पुलिस ने पिथौरा के जीएस ज्वेलर्स और भंवरपुर के कैलाश ज्वेलर्स से चोरी के गहने जब्त किए हैं। सरायपाली के तमन्ना ज्वेलर्स और संतोष ज्वेलर्स से आभूषणों की रिकवरी अभी बाकी है। इलाज के बहाने पुलिस हिरासत से फरार हो चुका है आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी दुर्ग और जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी को आदतन अपराधी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वह पहले न्यायिक रिमांड के दौरान इलाज के बहाने पुलिस की हिरासत से फरार भी हो चुका है। पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे सोने के ज्वेलरी 63.30 ग्राम (कीमत 25 लाख 52 हजार 200 रुपए), चांदी के ज्वेलरी 2 किलो 585.94 ग्राम (कीमत 6 लाख 41 हजार 700 रुपए), बाइक, मोबाइल फोन समेत 32 लाख 38 हजार 900 रुपए का सामान बरामद किया गया है। ज्वेलरी कारोबारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में एसपी प्रभात कुमार का कहना है कि, चोरी के जेवर खरीदने वाले कुछ ज्वेलरी कारोबारियों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। मामले में आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। ………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… महासमुंद में 2 दिन में डेढ़ करोड़ का गांजा पकड़ाया:एबुंलेंस-पिकअप से तस्करी, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, 7 अरेस्ट छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शुक्रवार को पुलिस ने एम्बुलेंस से 77 किलो गांजा जब्त किया है। इसके साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल भी जब्त किया है। जब्त माल की कुल कीमत 50.45 लाख आंकी गई है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

30 लाख की लागत से होगा निर्माण बैडमिंटन कोर्ट, लाइब्रेरी की सुविधा

May 9, 2026

गर्मी में पानी संकट पर अलर्ट:निकायों को एक हफ्ते में हैंडपंप-बोरवेल सुधारने के निर्देश

May 9, 2026

कपिलेश्वर शिव मंदिर में 11 मई को होगा विशेष आयोजन

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069823
Views Today : 26
Views Last 7 days : 310
Views Last 30 days : 3571
Total views : 90869
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.