टॉप न्यूज़

पुरानी रंजिश,पैसों के विवाद में कुदाली से जानलेवा हमला:मुंगेली में 2 आरोपी गिरफ्तार, सिर पर किया था वार, दोनों जेल भेजे गए




मुंगेली जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के औराबांधा गांव में पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर कुदाली से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 7 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6 बजे की बताई गई है। पुलिस के अनुसार, औराबांधा निवासी भवानी सिंह ठाकुर (37) ने सिटी कोतवाली मुंगेली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें गांव के अभिषेक सिंह ठाकुर ने दी थी। खेत जाते समय रास्ते में हमला अभिषेक के मुताबिक, हरिवंश सिंह ठाकुर सुबह खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजू मरकाम के घर के पास राजू मरकाम और संतोष मरकाम ने पुरानी रंजिश और पैसे के विवाद को लेकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने हरिवंश से कुदाली छीनकर उनके सिर पर वार किया। खून से लथपथ हालत में मिले भवानी सिंह ठाकुर के मौके पर पहुंचने पर हरिवंश सिंह ठाकुर बेहोशी की हालत में मिले। उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 281/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मोबाइल यूनिट ने किया घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस के मुताबिक, मुंगेली जिले की मोबाइल यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की। इसके बाद आरोपी राजू मरकाम से हमले में इस्तेमाल की गई कुदाली बरामद की गई। दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए पुलिस ने आरोपी राजू मरकाम (36), पिता शिवलाल मरकाम और संतोष मरकाम (38), पिता शिवलाल मरकाम, दोनों निवासी औराबांधा को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button