![]()
एमसीबी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने अपने गृह ग्राम रतनपुर में पूजा और हवन का आयोजन किया। इस दौरान आदिमाता चनवारीडांड स्थित मां महामाया मंदिर में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने विधि-विधान से पूजा और हवन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में काफी प्रगति की है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘विकसित भारत’ का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने मां महामाया से प्रार्थना की है। मंत्री ने विश्वास जताया कि भारत आगे चलकर एक मजबूत और विकसित देश बनेगा। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
<
