टॉप न्यूज़

पिटियाझर पहुंचे सीएमओ ने अवैध निर्माण पर जताई नाराजगी, जल निकासी दुरुस्त करने कहा



महासमुंद| मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने वार्ड 12 पिटियाझर में जल निकासी की समस्या देखने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से सीधे बात की। उनकी समस्याएं सुनीं। जलभराव की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान वार्ड में बिना अनुमति हो रहे भवन निर्माण देखकर सीएमओ शर्मा नाराज हो गए। उन्होंने वार्ड प्रभारी से जानकारी मांगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सीएमओ ने निर्देश दिए कि बिना अनुमति हो रहे हर निर्माण की रिपोर्ट तत्काल पेश की जाए। दोषियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएमओ ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए नालियों की सफाई की जाए। सभी अवरोध तुरंत हटाए जाएं। जलभराव की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि नगर पालिका नागरिक सुविधाओं के साथ नियमों के पालन को लेकर गंभीर है। काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों -कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होगी। प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, भारती चंद्राकर, पूर्व पार्षद राजेंद्र चंद्राकर, एसबीएम प्रभारी नौशाद बक्श मौजूद थे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button