Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पाटन जमीन घोटाला, 7 आरोपियों पर FIR का आदेश:अधिवक्ता सहित निरस्त पावर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री, जांच शुरू
Breaking News

पाटन जमीन घोटाला, 7 आरोपियों पर FIR का आदेश:अधिवक्ता सहित निरस्त पावर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री, जांच शुरू

By adminApril 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9a73be65 8e2c 42cf b216 bd57b63c69d2 1775747236895
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9a73be65 8e2c 42cf b216 bd57b63c69d2 1775747236895
दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पाटन ने थाना अमलेश्वर पुलिस को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद पुलिस ने अधिवक्ता सहित 7 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला केवल जमीन विवाद नहीं, बल्कि कथित तौर पर सुनियोजित साजिश, कूटरचना और धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। प्रार्थी रामानंद पटेल (लगभग 55 वर्ष), निवासी ग्राम झींट, तहसील पाटन ने न्यायालय में आवेदन देकर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी लगभग 2.40 हेक्टेयर कृषि भूमि को छलपूर्वक हड़प लिया है। इस भूमि में खसरा नंबर 531/1, 557, 562/3, 829/2 सहित कुल 11 खसरे शामिल हैं। आवेदक का दावा है कि यह जमीन पूरी तरह उनके नाम, स्वामित्व और कब्जे में थी। मामले की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। उस समय रामानंद पटेल ने जरूरत पड़ने पर दौवाराम पटेल से ब्याज पर पैसे लिए थे। इसके बदले में उन्होंने 26 अक्टूबर 2015 को अपनी जमीन के लिए एक रजिस्टर्ड पावर ऑफ अटॉर्नी बनाई थी, जो केवल 2 साल के लिए मान्य थी। हालांकि, 10 अगस्त 2017 को कर्ज चुकाने के बाद, रामानंद पटेल ने इस पावर ऑफ अटॉर्नी को विधिवत निरस्त कर दिया था और इसकी जानकारी आरोपी को भी दे दी गई थी। आरोप है कि 13 सितंबर 2017 से 2019 तक रामानंद पटेल जिला जेल दुर्ग में बंद थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी इस स्थिति का फायदा उठाते हुए जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची। आरोपियों में शामिल अधिवक्ता आशुतोष शुक्ला और कल्याण दास बघेल ने कथित तौर पर जेल जाकर एक नया खास मुख्तारनामा तैयार कराया, जबकि पुराना मुख्तारनामा पहले ही निरस्त हो चुका था। बैंक लोन चुकाकर दस्तावेज कब्जे में लिए मामले में एक और आरोपी अशोक खटवानी ने जमीन पर चल रहे बैंक के केसीसी लोन को जमा कर दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद आरोप है कि दौवाराम पटेल ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 24 अक्टूबर 2017 को, निरस्त हो चुके पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कर दी। यह रजिस्ट्री उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों लता बाई पटेल, कमलकिशोर पटेल, मानसिंह साहू और अन्य के नाम पर की गई। कोर्ट में ही खुला फर्जीवाड़ा इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि एक अन्य सिविल वाद के दौरान खुद आरोपी पक्ष के गवाह ने न्यायालय में स्वीकार किया कि 10 अगस्त 2017 को पावर ऑफ अटॉर्नी निरस्त हो चुकी थी। गवाही में यह भी माना गया कि इसके बाद की गई रजिस्ट्री छल, कपट और कूटरचना की श्रेणी में आती है। यानी, कोर्ट के सामने ही यह स्पष्ट हो गया कि जमीन की बिक्री अवैध तरीके से की गई थी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप रामानंद पटेल ने पहले थाना अमलेश्वर और पुलिस अधीक्षक दुर्ग को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे निराश होकर उन्होंने न्यायालय की शरण ली, जहां से धारा 175(3) BNSS के तहत पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश मिला। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 340 (कूटरचना), 61(1) और 3(5) (साझा आपराधिक साजिश) के तहत अपराध दर्ज किया है। इन धाराओं में दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को कड़ी सजा का प्रावधान है। जांच में खुल सकते हैं और राज पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जमीन की रजिस्ट्री, बैंक दस्तावेज, पावर ऑफ अटॉर्नी और जेल में हुए कथित दस्तावेजी लेनदेन की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि जांच के दौरान और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076980
Views Today : 259
Views Last 7 days : 4307
Views Last 30 days : 11995
Total views : 107200
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.