बालोद| जनसमस्या निवारण शिविर नगर पंचायत डौंडीलोहारा और डौंडी विकासखंड के ग्राम ढोर्रीठेमा में 22 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। नगर पंचायत डौंडीलोहारा के 15 वार्डों के लिए राजेश कुमार बंजारा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ढोर्रीठेमा के शिविर में कुंजकन्हार, भर्रीटोला, ढोर्रीठेमा, पेण्डरी, पचेड़ा, पटेली, कंुआगोंदी, बोरगांव, उकारी, कांडे, टेकाढोडा, सिंगनवाही, कारूटोला और धोबनी ब के ग्रामीण शामिल होंगे। समस्या का निराकरण मौके पर किया जाएगा।
<
