![]()
बालोद | शहर के बस स्टैंड स्थित यूरिनल में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने से यात्रियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूरिनल परिसर में गंदगी और तेज बदबू के कारण लोग नाक पर रूमाल रखकर जाने को मजबूर हैं। इससे यात्रियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत हो रही है। वहीं वाशबेसिन में लोग गुटखा खाकर थूक देते है, जिससे गंदा रहता है। बस स्टैंड के यूरिनल की नियमित सफाई कराई जाए तथा स्वच्छता बनी रहे। -आभास जांगड़े, बालोद
<
