अंबिकापुर | डायल-112 फेज-2 का शुभारंभ रक्षित केंद्र अंबिकापुर ग्राउंड में हुआ। पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने 12 हाईटेक इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाकर सेवा शुरू कराई। जिले में सभी आपातकालीन सेवाओं के लिए ये 12 वाहन फिर से तैनात किए गए हैं। प्रदेश में ये योजना 4 सितंबर 2018 से शुरू हुई थी। तब यह 16 जिलों में चल रही थी। अब छत्तीसगढ़ डायल-112 फेज-2 नेक्स जेन का विस्तार राज्य के सभी 33 जिलों में किया जा रहा है। फेज-2 के तहत पूरे प्रदेश में कुल 400 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल्स तैनात िकए जा रहे हैं। इन वाहनों में कैमरा, डैश कैमरा, डिवाइस, मोबाइल डेटा टर्मिनल, स्मार्ट मोबाइल जैसे उपकरण दिए गए हैं। इससे मौके पर तेजी से और असरदार कार्रवाई हो सकेगी।
<
