Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पहली बार ट्रेन में बैठे 1500 आदिवासी:आजादी के 75 साल बाद रेल की खिड़की से देखी दुनिया, दुर्ग स्टेशन पर तिलक-आरती से स्वागत; दिल्ली के जनजातीय गरिमा उत्सव में होंगे शामिल
Breaking News

पहली बार ट्रेन में बैठे 1500 आदिवासी:आजादी के 75 साल बाद रेल की खिड़की से देखी दुनिया, दुर्ग स्टेशन पर तिलक-आरती से स्वागत; दिल्ली के जनजातीय गरिमा उत्सव में होंगे शामिल

By adminMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 23 at 25031 pm 1779528263
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 23 at 25031 pm 1779528263
आजादी के 75 साल बाद बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर के दूर-दराज गांवों में रहने वाले करीब 1500 आदिवासियों ने पहली बार ट्रेन में सफर किया। जिन लोगों ने अब तक सिर्फ रेलगाड़ी के बारे में सुना था, उन्होंने बुधवार को पहली बार ट्रेन में बैठकर सफर का अनुभव किया। उनके चेहरे पर खुशी, उत्साह और नई दुनिया को देखने की चमक साफ नजर आ रही थी। इन आदिवासी महिला-पुरुषों के लिए रेलवे ने ताड़ोकी से दुर्ग तक विशेष मेमू ट्रेन चलाई। शुक्रवार को सुबह शुरू हुई यात्रा के बाद ट्रेन करीब 11 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। महिलाओं और पुरुषों के माथे पर तिलक लगाया गया और आरती उतारी गई। स्टेशन का माहौल उत्सव जैसा दिखाई दे रहा था। आज सभी आदिवासी दिल्ली पहुंचे हैं। भोजन की भी की गई व्यवस्था
दुर्ग स्टेशन परिसर स्थित एमएफसी में यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। सफर के बाद सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया। पहली बार ट्रेन में बैठने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। कई यात्रियों ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे रेल में सफर करेंगे और इतने बड़े शहर तक पहुंचेंगे। पहली बार देखा ट्रेन
गांवों से निकले कई लोग अपने साथ थाली, चादर और रोजमर्रा का सामान भी लेकर आए थे। उनके लिए यह यात्रा सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि जिंदगी का नया अनुभव बन गई। ट्रेन की खिड़की से बाहर बदलते दृश्य देखकर कई लोग उत्साहित नजर आए। कुछ यात्री मोबाइल से तस्वीरें लेते दिखे तो कई लोग पूरे रास्ते बाहर का नजारा देखते रहे। बस्तर और आसपास के जिन इलाकों में लंबे समय तक डर, बंद रास्तों और अलगाव की बातें होती रही हैं, वहां के लोगों के लिए यह यात्रा खास मायने रखती है। पहली बार गांव से बाहर निकलकर शहरों की रौनक और रेल यात्रा का अनुभव उन्हें नई दुनिया से जोड़ता नजर आया। गृहमंत्री अमित शाह भी होंगे शामिल
शुक्रवार को दुर्ग पहुंचने के बाद सभी यात्री दोपहर 2:30 बजे स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां वे जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे आयोजन को लेकर यात्रियों में खास उत्साह दिखाई दिया। कई बुजुर्ग आदिवासियों ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार ट्रेन देखी और उसी दिन उसमें बैठकर लंबा सफर भी किया। उनके लिए यह दिन हमेशा यादगार रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नेशनल हाईवे की सड़क का डामरीकरण, मरम्मत का कार्य शुरू:महापौर की तल्खी और कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागे नेशनल हाईवे के अधिकारी

May 23, 2026

भिलाई के व्यापारी के साथ 20 लाख की ठगी:ऑस्ट्रेलिया गए डायरेक्टर की DP लगाकर अकाउंटेंट को भेजा मैसेज, अगले दिन 48 लाख की डिमांड की तो खुला राज

May 23, 2026

गोंदवारा अंडरब्रिज तक चला निगम का बुलडोजर:20 अवैध कब्जे हटाए, होटल पैराडाइज से अंडरब्रिज तक कार्रवाई

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071690
Views Today : 195
Views Last 7 days : 2232
Views Last 30 days : 4803
Total views : 94137
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.