Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गोंदवारा अंडरब्रिज तक चला निगम का बुलडोजर:20 अवैध कब्जे हटाए, होटल पैराडाइज से अंडरब्रिज तक कार्रवाई
Breaking News

गोंदवारा अंडरब्रिज तक चला निगम का बुलडोजर:20 अवैध कब्जे हटाए, होटल पैराडाइज से अंडरब्रिज तक कार्रवाई

By adminMay 23, 2026No Comments1 Min Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 23 at 12233 pm 1779530746
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 23 at 12233 pm 1779530746
रायपुर नगर निगम ने शहर में यातायात बाधा और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को निगम के जोन-1 क्षेत्र में होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडरब्रिज तक कार्रवाई करते हुए करीब 20 अवैध कब्जे हटाए गए। इसके साथ ही 15 अवैध पाटों को भी तोड़ा गया। नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाकर मार्ग को कब्जामुक्त कराया। निगम का कहना है कि इससे इलाके में यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और लोगों को राहत मिलेगी। कार्रवाई के दौरान टीम ने ऐसे पाटों को भी हटाया जो नालियों की सफाई में बाधा बन रहे थे। निगम अधिकारियों के मुताबिक अवैध पाटों की वजह से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही थी। निगम अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान जोन-1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख और उप अभियंता अंकिता सोनवर्षा समेत निगम के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों और यातायात बाधा के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

UPSC 2026 प्रीलिम्स: फेस स्कैन के बाद मिलेगी एंट्री:रायपुर में 22 केंद्रों में साढ़े 8 हजार कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम, जरूरी गाइडलाइन पढ़ें

May 23, 2026

बिलासपुर निगम वार्ड-29 उपचुनाव…कांग्रेस ने झोंकी ताकत:31 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति किया गठन, आज आएंगे AICC सेक्रेट्री देवेंद्र यादव, BJP का कैंपेन शुरू

May 23, 2026

रायगढ़ में कबाड़ गोदाम में भीषण आग,VIDEO:धुएं का गुबार दूर तक दिखा, बगल में हीरो शोरूम से हटाई गईं बाइकें, मौके पर पहुंची फायर-ब्रिगेड

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071693
Views Today : 212
Views Last 7 days : 2249
Views Last 30 days : 4820
Total views : 94154
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.