Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नेशनल हाईवे की सड़क का डामरीकरण, मरम्मत का कार्य शुरू:महापौर की तल्खी और कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागे नेशनल हाईवे के अधिकारी
Breaking News

नेशनल हाईवे की सड़क का डामरीकरण, मरम्मत का कार्य शुरू:महापौर की तल्खी और कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागे नेशनल हाईवे के अधिकारी

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 23 at 160957 1779533072
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 23 at 160957 1779533072
अंबिकापुर नगर निगम सीमा में नेशनल हाईवे की सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं होने से भड़की महापौर ने कहा था कि अधिकारी मंत्री-सांसद की भी नहीं सुनते। अब मैं उग्र रूप दिखाऊंगी। कांग्रेस ने भी सड़कों की दुर्दशा के विरोध में शुक्रवार को चक्काजाम किया था। कांग्रेस ने सड़क मरम्मत का कार्य शुरू होने का स्वागत किया है। अंबिकापुर शहर से गुजरी नेशनल हाईवे की सड़कों की दुर्दशा हो गई है। इनमें से महामाया चौक से लेकर सोनपुर तक सड़क मरम्मत की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन ठेकेदार ने काम करने तैयार नहीं थे। स्कूल रोड में गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। इसे लेकर नगर निगम की भी किरकिरी हो रही थी। नेशनल हाईवे ने शुरू कराया डामरीकरण
महामाया चौक से स्कूल रोड होते हुए रामनुजगंज रोड तक सड़क की मरम्मत एवं डामरीकरण का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया है। जहां सड़कें पूरी तरह से टूट गई हैं, वहां का डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार ने पहले सोनपुर से रामानुजगंज नाके तक का डामरीकरण एवं पेंच रिपेयरिंग का कार्य पूरा किया था। इसका 70 लाख रुपये का बिल लगाया गया था, जिसे भुगतान के लिए भेजा गया था। लेकिन भुगतान नहीं हो सका था। ठेकेदार ने भुगतान नहीं होने के कारण रामानुजगंज नाके से महामाया चौक तक का काम रोक दिया था। महापौर के भड़कने के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल एवं सांसद चिंतामणि महाराज ने पहल की और अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार से बात की। पहले का भुगतान एवं आगे के काम का भुगतान हो जाने के आश्वासन के बाद काम शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस ने किया स्वागत
कांग्रेस नेता एवं निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने सड़क मरम्मत का काम शुरू होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों की दुर्दशा हो गई है। सड़क बनने लगी है, यह स्वागत योग्य है। हम जनता की परेशानी को लेकर सड़क पर उतरे थे।
शफी अहमद ने कहा कि शहर की सड़कों के साथ सफाई एवं बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करना आवश्यक है। त्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

UPSC 2026 प्रीलिम्स: फेस स्कैन के बाद मिलेगी एंट्री:रायपुर में 22 केंद्रों में साढ़े 8 हजार कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम, जरूरी गाइडलाइन पढ़ें

May 23, 2026

बिलासपुर निगम वार्ड-29 उपचुनाव…कांग्रेस ने झोंकी ताकत:31 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति किया गठन, आज आएंगे AICC सेक्रेट्री देवेंद्र यादव, BJP का कैंपेन शुरू

May 23, 2026

रायगढ़ में कबाड़ गोदाम में भीषण आग,VIDEO:धुएं का गुबार दूर तक दिखा, बगल में हीरो शोरूम से हटाई गईं बाइकें, मौके पर पहुंची फायर-ब्रिगेड

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071693
Views Today : 212
Views Last 7 days : 2249
Views Last 30 days : 4820
Total views : 94154
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.