भास्कर न्यूज | देवरीबंगला ग्राम परसुली के सूने मकान में घुसकर मेन दरवाजे की सिटकनी-कुंडी तोड़ने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर और नकदी जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों में भीखम लाल सिन्हा, रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर, जितेश उर्फ जीतु सोनकर हैं। पुलिस ने बताया कि कुल चांदी के जेवर 1 किलो 650 ग्राम, सोने के गहने 27.600 ग्राम, नकदी 34,209 रुपए जब्त हुई। कुल कीमत 6,02,709 रुपए बताई गई। परसुली निवासी कमलेश कुमार केशरिया ने देवरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमलेश के मुताबिक शाम करीब 5 बजे वह अपने सगाई कार्यक्रम में अर्जुनी डोगरगांव रिश्तेदारों के साथ गया था। घर में ताला लगा था। रात करीब 12.30 बजे लौटकर आया। मेन दरवाजे की सिटकनी-कुंडी उखड़ी मिली। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का दरवाजा खुला था। लॉकर चेक किया। लॉकर से करीब 1 लाख 50 हजार रुपए के जेवर गायब थे । नकदी 51 हजार रुपए भी गायब थे। कुल चोरी 2 लाख एक हजार रुपए की बताई गई। आरोपियों को जेल भेजा गया है। जेवर और नकद बरामद जांच के दौरान तीन संदेहियों पर तीनों को पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने खरखरा नंदी के पास श्मशान घाट में गड्ढा कर जेवर छिपाए हैं। पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। निशानदेही पर जेवर व कैस जब्त किए।
<
