बालोद | शहर के मरारपारा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। चारों ओर अव्यवस्थित बिजली के तार सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। खुले में फैले तारों के कारण बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है। साथ ही कई जगहों पर बिजली के तार पुराने और क्षतिग्रस्त हैं, जिससे छोटे-छोटे शॉर्ट सर्किट होने की संभावना रहती है। तत्काल सुधार और तारों को व्यवस्थित किया जाए, वहीं दिन में स्ट्रीट लाईट बंद रखकर बिजली की बचत की जाए।
<
