Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पब्लिक प्लेस से बाइक चोरी कर झाड़ियों में छिपाते थे:एक-एक कर 6 गाड़ियों को स्टेशन के पास गोठान में छिपाया, नाबालिग समेत 5 अरेस्ट
Breaking News

पब्लिक प्लेस से बाइक चोरी कर झाड़ियों में छिपाते थे:एक-एक कर 6 गाड़ियों को स्टेशन के पास गोठान में छिपाया, नाबालिग समेत 5 अरेस्ट

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 24 at 74734 pm 1 1777062350
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 24 at 74734 pm 1 1777062350
दुर्ग पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में एक नाबालिग समेत कुल 5 आरोपी शामिल हैं। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौठान की झाड़ियों में छिपाकर रख देते थे। आरोपियों के पास से 6 चोरी के वाहन भी बरामद किए गए हैं, जिनमें 5 स्प्लेंडर और 1 एक्टिवा शामिल है। आरोपी बाइक और स्कूटी को ही निशाना बनाते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है और एक नाबालिग को अभिरक्षा में रखा गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। सुपेला के लक्ष्मी नगर से संदेह के आधार पर लिया हिरासत में पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मिलकर अलग-अलग जगहों से वाहन चोरी करते थे और बाद में उन्हें छिपा देते थे। इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई, जब भिलाई के मदर टेरेसा नगर कैंप-01 निवासी सुखदेव पाण्डेय ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 25 दिसंबर 2025 को नेहरू नगर स्थित अटल प्रतिमा के पास से उनकी स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बिना नंबर के भी दो बाइक बरामद जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास गौठान क्षेत्र की झाड़ियों से 6 चोरी के वाहन बरामद किए गए। लंबे समय से चोरी की वारदात में संलिप्त थे आरोपी पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। वे भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाते थे, जहां से आसानी से गाड़ी चुराकर निकल सकें। चोरी के बाद वे वाहनों को सुनसान जगहों पर छिपा देते थे और मौका मिलने पर उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Marwahi Blast Injury | Unknown Object Break Attempt

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075057
Views Today : 318
Views Last 7 days : 2964
Views Last 30 days : 9384
Total views : 103326
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.