Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पत्नी से नाराज युवक चढ़ा 400 फीट ऊंचे हाईटेंशन टाॅवर पर, घंटों चला ड्रामा, सुरक्षित उतारा गया
Breaking News

पत्नी से नाराज युवक चढ़ा 400 फीट ऊंचे हाईटेंशन टाॅवर पर, घंटों चला ड्रामा, सुरक्षित उतारा गया

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 04 2026 cg news 27 ap 2026427 181840
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पुलिस के अनुसार युवक पूरी तरह सुरक्षित है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 06:15:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 06:20:59 PM (IST)

पत्नी से नाराज युवक चढ़ा 400 फीट ऊंचे हाईटेंशन टाॅवर पर, घंटों चला ड्रामा, सुरक्षित उतारा गया
युवक हाईटेंशन टाॅवर पर चढ़ा।

HighLights

  1. युवक की पत्नी पिछले तीन-चार दिनों से गांव में चाचा के घर पर थी।
  2. वहां आयोजित विवाह कार्यक्रम में गई थी और वापस नहीं लौटी थी।
  3. इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के जिल्दा गांव में सोमवार को एक युवक के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। करीब 25 वर्षीय युवक केवल सिंह आयाम अपनी पत्नी से नाराज होकर 400 फीट ऊंचे 33 केवी टाॅवर के शीर्ष पर जा बैठा और लगभग दो से तीन घंटे तक वहीं डटा रहा।

जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी पिछले तीन-चार दिनों से गांव में ही अपने चाचा के यहां आयोजित विवाह कार्यक्रम में गई थी और वापस नहीं लौटी थी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

युवक को टाॅवर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोडगार चौकी पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिजली विभाग से संपर्क कर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कराई गई, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी देर तक समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

इस दौरान परिजन और ग्रामीण लगातार उसे मनाने की कोशिश करते रहे। पुलिस के अनुसार युवक पूरी तरह सुरक्षित है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074904
Views Today : 99
Views Last 7 days : 4955
Views Last 30 days : 9406
Total views : 102992
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.