Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पत्नी से नाराज पति हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, VIDEO:शादी समारोह में विवाद, बोला- साथ चलो, इनकार किया तो भड़का, 3 घंटे बाद नीचे उतरा
Breaking News

पत्नी से नाराज पति हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, VIDEO:शादी समारोह में विवाद, बोला- साथ चलो, इनकार किया तो भड़का, 3 घंटे बाद नीचे उतरा

By adminApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 188 21777295166 1777295838
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 188 21777295166 1777295838
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी से नाराज होकर पति करीब 150 फीट हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल, पुलिस उसे पेंड्रा के अस्पताल ले गई। वहां चेकअप के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मामला पसान थाना क्षेत्र के पटेल पारा (समेरा) गांव का है। दरअसल, युवक अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में गया हुआ था। वहां उसका किसी से विवाद हो गया। उसने यह बात अपनी पत्नी से कही और साथ चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने उसकी बात नहीं सुनी। इसी बात से वह भड़क गया और टावर पर चढ़कर सुसाइड की कोशिश की। पहले देखिए 3 तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला यह घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 24 साल का युवक केवल सिंह एक पारिवारिक शादी में गया हुआ था। वहां उसका किसी से झगड़ा हो गया, जिससे वह काफी परेशान हो गया। उसने अपनी पत्नी से भी बात की, और वहां से साथ चलने के लिए कहा। लेकिन उसकी बात नहीं सुनी। इससे वह गुस्सा हो गया और तनाव में आ गया। इसके बाद वह गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी इस दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। पुलिस और लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लंबे समय तक टावर पर ही बैठा रहा। करीब तीन घंटे देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। काफी समझाइश के बाद आखिरकार दोपहर लगभग 1 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। काफी समझाने के बाद नीचे उतरा युवक पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने बताया कि जैसे ही टावर पर चढ़ने की सूचना मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। युवक करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा हुआ था। पुलिस ने उसे जोर-जोर से आवाज देकर नीचे आने के लिए समझाया और भरोसा दिलाया कि उसकी जो भी मांग या शिकायत है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने के बाद वह धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा। तेज धूप और गर्मी के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। नीचे उतरने में उसे करीब 3 घंटे लग गए। जैसे ही वह नीचे आया, पुलिस उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां उसकी जांच और पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। उनका एक बच्चा था, लेकिन किसी कारणवश उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पति-पत्नी ही साथ रहते हैं। …………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पत्नी से झगड़े के बाद टावर पर चढ़ा युवक,VIDEO: जगदलपुर मायके आ गई थी महिला, ससुराल वालों ने मिलने नहीं दिया, 2 घंटे चला ड्रामा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक ड्रामा करता रहा। बताया जा रहा है कि, पत्नी के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिससे पत्नी मायके आ गई थी। वह पत्नी से मिलने गया तो ससुराल वालों ने मिलने नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दरवाजे पर इंतजार, रास्ते में मौत, सिम्स के चिकित्सक को आई झपकी, ऑटो को ठोंका, महिला की मौत

April 27, 2026

लोरमी में संदीप पाठक के घर के बाहर लिखा 'गद्दार':AAP कार्यकर्ताओं ने घर पर किया प्रदर्शन; कहा- जिसे समझा 'थिंक टैंक',वो निकला 'सैप्टिक टैंक'!

April 27, 2026

1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी, फोन पे ट्रांजेक्शन से खुला ‘स्मार्ट चोर’ का राज

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068986
Views Today : 143
Views Last 7 days : 1058
Views Last 30 days : 4172
Total views : 89974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.