Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या की कोशिश:दुर्ग में धारदार हथियार से युवक पर हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Breaking News

पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या की कोशिश:दुर्ग में धारदार हथियार से युवक पर हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776663772 whatsapp image 2026 04 19 at 42716 pm 1776626825
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 19 at 42716 pm 1776626825
दुर्ग में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को नयापारा निवासी परदेशी राम निर्मलकर (55) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि, उनके बेटे हेमंत निर्मलकर पर 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे हमला किया गया। उतई तिराहा के पास हुआ हमला घटना उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास, बबला होटल के सामने हुई। शिकायत के अनुसार आरोपी अंकित सिन्हा ने हेमंत पर धारदार हथियार से हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर था शक पुलिस को बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के संबंधों को लेकर शक था। इसी बात को लेकर वह हेमंत से रंजिश रखता था। इसी वजह से उसने हमला किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी अंकित सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हथियार भी पुलिस ने किया जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। फिलहाल, हमले के पीछे का मुख्य कारण पत्नी के संबंधों को लेकर शक और आपसी रंजिश बताया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075252
Views Today : 8
Views Last 7 days : 2194
Views Last 30 days : 9853
Total views : 104275
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.