Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट:पति के खिलाफ करवाई थी एफआईआर, जमानत पर छूटा तो करने लगा विवाद, रात में सिलबट्टे से पीटकर कर दी हत्या
Breaking News

पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट:पति के खिलाफ करवाई थी एफआईआर, जमानत पर छूटा तो करने लगा विवाद, रात में सिलबट्टे से पीटकर कर दी हत्या

By adminApril 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 20 at 93948 am 1776661367
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 20 at 93948 am 1776661367
भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। यह घटना दुर्गा पारा, वार्ड 35 की है, जहां बीती रात पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति पर सिलबट्टे से हमला कर दिया। इस हमले में 40 साल के डोमन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। डोमन साहू और उसकी पत्नी हीरामणी साहू (करीब 35 साल) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। पड़ोसियों का कहना है कि घर में अक्सर झगड़ा होता था और इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा था। कई बार आसपास के लोग भी इस विवाद से परेशान हो चुके थे। दिन में पति के खिलाफ एफआईआर
पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मोहल्ले को लोग भी इस बात से परेशान थे। जानकारी के मुताबिक पत्नी हीरामणी साहू ने 19 अप्रैल को अपने पति के खिलाफ जामुल थाना में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत उसे गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट भेजा था। कोर्ट से जमानत से छूटा, घर जाकर करने लगा विवाद
छावनी पुलिस ने आरोपी पति को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। हालांकि वहां से उसे जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद आरोपी शाम को घर पहुंचा और पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर विवाद करने लगा। पत्नी ने सिलबट्टे से सिर पर किया वार
दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने अपने पति के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भिजवा दिया। पड़ोसियों का कहना है कि मृतक आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था और कई बार बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। इसी वजह से पत्नी पहले भी परेशान रहती थी और कई बार शिकायत कर चुकी थी। पत्नी को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075252
Views Today : 8
Views Last 7 days : 2194
Views Last 30 days : 9853
Total views : 104275
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.