टॉप न्यूज़

पत्नी ने नाबालिगों के साथ मिलकर की पति की हत्या:जमीन मुआवजे की रकम को शराब में उड़ाने से नाराज थी पत्नी, रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक ग्रामीण की लाश संदिग्ध परिस्थिति में घर के कमरे में मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले में जांच की और उसकी पत्नी समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को मृतक गनपति लाल भगत 50 साल के दामाद सोनसाय उरांव ने थाना पूंजीपथरा में सूचना दी कि उसके ससुर गनपती का शव किराए के कमरे में तख्त पर पड़ा है। शव के गले में साड़ी जैसा कपड़ा बंधा था और बाएं हाथ की कलाई पर कटने के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की गई। घटनास्थल और परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू की। मृतक के शॉट पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी हत्या की पुष्टि हुई। ऐसे में पुलिस को जांच के दौरान मृतक के परिवार पर संदेह हुआ।
महिला ने अपना अपराध स्वीकार किया
मृतक की पत्नी गंगाबाई भगत 45 साल से पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि करीब एक साल पहले पैत्रिक जमीन गारे पेलमा माइंस में अधिग्रहण होने पर बंटवारे में 25-30 लाख रुपये इसके पति को मिला था जिसे धीरे-धीरे वह शराब में उड़ा रहा था। मांगने पर घर में विवाद करता था।
गमछे से गला घोंटकर हत्या की
23 जुलाई की सुबह गनपती लाल भगत शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। लगातार मारपीट व मुआवजा रकम को निकाल कर खर्च करने से परेशान होकर गंगाबाई रिस्ते के दो नाबालिग बालको के साथ मिलकर साड़ी और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस को गुमराह करने नस काटी
हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने और घटना को आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से ब्लेड से मृतक की बाईं कलाई की नस काटी गई और उस पर कपड़ा ढंक दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
किसी भी हाल में अपराधी बच नहीं सकता
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि हर संदिग्ध मृत्यु की पुलिस वैज्ञानिक और तथ्यपरक तरीके से जांच करती है। अपराधी कानून से बच नहीं सकता। इस मामले में पुलिस टीम ने सूक्ष्म विवेचना, साक्ष्यों के विश्लेषण और प्रभावी पूछताछ से हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button