Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान
Breaking News

पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान

By adminMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20 05 2026 fashi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोपालपुर से एक बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 03:08:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 03:12:08 PM (IST)

बिलासपुर: पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान
4 साल पहले शादी के बाद की तस्वीर।

HighLights

  1. गोपालपुर गांव की में पसरा मातम।
  2. रविवार को उठी थी बेटे की अर्थी।
  3. बहू ने भी दुनिया को कहा अलविदा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर से दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। पति की मौत का सदमा पत्नी सहन नहीं कर पाई और घटना के दो दिन बाद उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में दो दिनों के भीतर हुई लगातार दो मौतों से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना से स्वजन सदमे में हैं।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रहने वाले रामनारायण केंवट का विवाह चार साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुआ था। पति-पत्नी सामान्य लेकिन खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे। परिवार की जिंदगी में अचानक दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा, जब 17 मई को रामनारायण घर में टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का संकट टूट पड़ा। पति की मौत के बाद पत्नी सुनीता गहरे सदमे में चली गई थी। स्वजन ने पुलिस को बताया कि वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी। मंगलवार देर रात उसने घर के कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब स्वजन की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना बुधवार सुबह पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो दिन बाद ही बहू की निकली अर्थी, गांव में पसरा मातम

रविवार को करंट से रामनारायण की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे में थे। मंगलवार की रात जैसे ही गांव के लोगों को सुनीता की मौत की जानकारी मिली उनके घर पहुंच गए। सुबह पुलिस की टीम ने पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग वहां मौजूद रहे। दोपहर को सुनीता का शव गांव पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे। शोक के माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लकीर के फकीर न बनें विवेचक; तकनीकी चूक से बच रहे अपराधी

May 21, 2026

‘मिट्टी तेल’ का ड्रामा:मकान हड़पने बहू ने दर्ज कराया था झूठा केस, मां की गवाही से खुला राज

May 21, 2026

बिल्हा में सरपंच पद के तीनों फार्म निरस्त, मस्तूरी में गूंजेगा चुनावी रण

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071302
Views Today : 17
Views Last 7 days : 1748
Views Last 30 days : 4227
Total views : 93310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.