Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा का एजेंट, सीएम बोले- सनातन का अपमान है
Breaking News

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा का एजेंट, सीएम बोले- सनातन का अपमान है

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 12 2025 dhirendera shastri 20251228 8617
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का एजेंट बताया है। वहीं मुख्यमंत्री साय ने …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Dec 2025 08:02:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Dec 2025 08:08:36 AM (IST)

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा का एजेंट, सीएम बोले- सनातन का अपमान है
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर गरमाई सियासत

HighLights

  1. धीरेंद्र शास्त्री को लेकर गरमाई सियासत
  2. भूपेश बघेल ने बताया भाजपा का एजेंट
  3. सीएम ने कहा- यह सनातन का अपमान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पं. शास्त्री को भाजपा का एजेंट बताए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को रायपुर में पत्रकारों से चर्चा कर इसे सनातन धर्म और बागेश्वर धाम का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का सम्मान हमारी परंपरा रही है और ऐसे बयान स्वीकार्य नहीं हैं।

सीएम ने कहा इसका निर्णय जनता करेगी। भारत ऋषि-मुनियों और संतों की भूमि है। प्राचीन काल से समाज ने आध्यात्मिक परंपराओं को सम्मान दिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को किसी राजनीतिक दल का एजेंट कहना न केवल एक संत का अपमान है, बल्कि सनातन संस्कृति पर भी आघात है।

हनुमंत कथा में भिलाई आए हैं शास्त्री

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों भिलाई में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनके आगमन के साथ ही मतांतरण, अंधविश्वास और धर्म के राजनीतिक उपयोग को लेकर बयानबाजी तेज हो गई। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कथावाचकों पर अंधविश्वास फैलाने और पाखंड को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में पं. शास्त्री ने कहा था कि यदि हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है, तो ऐसे विचार रखने वालों को देश छोड़ देना चाहिए।

पैसा बटोरने आते हैं शास्त्री: भूपेश

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भूपेश बघेल ने शुक्रवार को तीखा हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि शास्त्री छत्तीसगढ़ में धार्मिक आयोजनों की आड़ में पैसा बटोरने आते हैं और व्यवहार में भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। बघेल ने यह भी कहा कि वे शास्त्री के जन्म से पहले से हनुमान चालीसा का पाठ करते आ रहे हैं और कोई कल का बच्चा उन्हें सनातन धर्म का पाठ नहीं पढ़ा सकता।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076306
Views Today : 135
Views Last 7 days : 3545
Views Last 30 days : 11350
Total views : 106350
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.