![]()
राजधानी में दुर्लभ वन्यजीव पेंगोलिन की तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग ने स्कूटी से पेंगोलिन लाकर बेचने की तैयारी कर रहे एक इलेक्ट्रिशियन और एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 15–20 किलो वजन का जीवित पेंगोलिन बरामद हुआ। दोनों एक सप्ताह से इसे ऊंची कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। मुखबिर सूचना पर टीम ने 50 हजार रुपए टोकन मनी देकर सौदा कन्फर्म कराया और मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान प्यारे लाल बोपचे (बालाघाट, वर्तमान चंगोराभाठा) और खोखन हलदार (पखांजूर) के रूप में हुई है। वन विभाग के अनुसार पेंगोलिन शेड्यूल-1 की विलुप्तप्राय प्रजाति है। आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48ए व 48बी के तहत केस दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा इन देशों में होती है डिमांड इन प्रदेशों में ज्यादा हो रही तस्करी छत्तीसगढ़ के इन जिलों में ज्यादा केस
बस्तर (जगदलपुर, चित्रकोट) }कांकेर }बलरामपुर }कोरिया (बैकुंठपुर क्षेत्र) ग्राहक भेजकर आरोपियों को दबोचा गया पेंगोलिन की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले एक सप्ताह से ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपियों ने स्कूटी से पेंगोलिन को रायपुर लाए थे। दोनों आरोपियों को ग्राहक भेजकर गिरफ्तार किया गया है दोनों से पूछताछ चल रही है। -आनंद कुदरिया, एसडीओ वन विभाग रायपुर
<
