Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नेशनल-हाईवे में ट्रक की टक्कर से भाजपा नेता की मौत:बाइक सवार भाजपा नेता को 20 मीटर तक घसीटा, घर लौटने के दौरान हादसा
Breaking News

नेशनल-हाईवे में ट्रक की टक्कर से भाजपा नेता की मौत:बाइक सवार भाजपा नेता को 20 मीटर तक घसीटा, घर लौटने के दौरान हादसा

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 23 at 111127 1779524792
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 23 at 111127 1779524792
नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग में शांतिपारा के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाजपा नेता को टक्कर मार दी और ट्रक के नीचे फंसने पर करीब 20 मीटर तक घसीट लिया। गंभीर अवस्था में उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बतौली अंतर्गत ग्राम पोकसरी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवमंगल दास (50 वर्ष) शुक्रवार दोपहर बाद किसी काम से बतौली आए थे। वे रात करीब 9.30 बजे अपने बाइक से वापस घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे 43 में शांतिपारा के पास अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जब वे सड़क पर बाइक सहित गिरे तो ट्रक ने करीब 20 मीटर तक घसीट लिया। हॉस्पिटल में मौत, ट्रक लेकर चालक फरार
हादसे में शिवमंगल दास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। गंभीर अंदरूनी चोटों की वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के तत्काल बाद ट्रक का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे ट्रक का नंबर नोट नहीं कर सके। बतौली पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हवाला के पैसे ठगने वाले 40 दिन बाद भी फरार:CCTV और गाड़ी-नंबर मिलने के बाद नहीं पकड़ पाई पुलिस,प्लाईवुड-कर्मचारी से ठगे थे 35 लाख

May 23, 2026

पहली बार ट्रेन में बैठे 1500 आदिवासी:आजादी के 75 साल बाद रेल की खिड़की से देखी दुनिया, दुर्ग स्टेशन पर तिलक-आरती से स्वागत; दिल्ली के जनजातीय गरिमा उत्सव में होंगे शामिल

May 23, 2026

बीजापुर न्यू बस स्टैंड पर अवैध शराब बिक्री, वायरल VIDEO:होटल में खुलेआम परोसी जा रही शराब, 10 ठिकानों पर पहले भी कार्रवाई

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071686
Views Today : 184
Views Last 7 days : 2221
Views Last 30 days : 4792
Total views : 94126
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.