Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हवाला के पैसे ठगने वाले 40 दिन बाद भी फरार:CCTV और गाड़ी-नंबर मिलने के बाद नहीं पकड़ पाई पुलिस,प्लाईवुड-कर्मचारी से ठगे थे 35 लाख
Breaking News

हवाला के पैसे ठगने वाले 40 दिन बाद भी फरार:CCTV और गाड़ी-नंबर मिलने के बाद नहीं पकड़ पाई पुलिस,प्लाईवुड-कर्मचारी से ठगे थे 35 लाख

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779530060 jmh8t7 1779525441
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



jmh8t7 1779525441
रायपुर के तेलीबांधा इलाके में प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारी से 35 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी 40 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर और इस्तेमाल की गई गाड़ी का नंबर मिलने के बावजूद पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लगातार लोकेशन बदलने के कारण जांच टीम को आरोपियों तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। विवेचना अधिकारियों का कहना है कि, आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने मुंबई निवासी प्लाईवुडकर्मी से 35 लाख की ठगी की थी। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला दरअसल, मुंबई निवासी प्लाईवुड कारोबारी कर्मी करण शर्मा 13 अप्रैल को रायपुर पहुंचे थे। उन्हें हवाला के जरिए मिली रकम दूसरे व्यक्ति तक पहुंचानी थी। इसी दौरान दो शातिर ठग उनसे मिले और आधे नोट का मिलान दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपी 35 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के बाद करण शर्मा ने तत्काल तेलीबांधा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 14 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की तस्वीरें कैद हुईं। पुलिस को उनकी गाड़ी का नंबर और मोबाइल डिटेल भी मिली, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अब तक पकड़ से दूर हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। साइबर सेल और लोकल पुलिस की टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है। हालांकि अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। हवाला कारोबारियों पर एक्शन नहीं इधर, इस मामले के सामने आने के बाद रायपुर में हवाला कारोबार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लंबे समय से राजधानी में हवाला नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा थी, लेकिन इस घटना के बाद पहली बार पुलिस जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इसके बावजूद हवाला कारोबार से जुड़े लोगों पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। शहर में रसूखदार लोगों के संरक्षण में अवैध लेनदेन का कारोबार धड़ल्ले से चलने की चर्चा है। वहीं कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:खनिज विभाग ने 3 जगह पर दबिश दे कर 3 ट्रैक्टर, 4 हाइवा जब्त किये

May 23, 2026

जांजगीर-चांपा में नहर किनारे मिला युवक का शव:दो दिन पहले घर से निकला था, गर्मी या शराब से मौत की आशंका

May 23, 2026

नेशनल हाईवे की सड़क का डामरीकरण, मरम्मत का कार्य शुरू:महापौर की तल्खी और कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागे नेशनल हाईवे के अधिकारी

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071690
Views Today : 199
Views Last 7 days : 2236
Views Last 30 days : 4807
Total views : 94141
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.