Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार युवक-युवती दिखे अश्लील हरकत और स्टंट करते, सरेराह लड़ा रहे थे इश्क, अश्लीलता देख लोगों में आक्रोश
Breaking News

नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार युवक-युवती दिखे अश्लील हरकत और स्टंट करते, सरेराह लड़ा रहे थे इश्क, अश्लीलता देख लोगों में आक्रोश

By adminApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 04 2026 scooty riding couple performs obscene stunts
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार युवक-युवती का खतरनाक स्टंट करते और सरेराह इश्क लड़ाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 08:45:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 08:49:56 AM (IST)

नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार युवक-युवती दिखे अश्लील हरकत और स्टंट करते, सरेराह लड़ा रहे थे इश्क, अश्लीलता देख लोगों में आक्रोश
नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार युवक-युवती का अश्लील हरकत करते स्टंट का वीडियो वायरल

HighLights

  1. सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता का मामला
  2. हाईवे पर भारी ट्रैफिक के बीच लड़ा रहे थे इश्क
  3. व्यस्त ट्रैफिक के बीच स्टंट का बढ़ा चलन

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार युवक-युवती का खतरनाक स्टंट और सरेराह इश्क लड़ाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ही स्कूटी पर तीन लोग सवार होकर बीच सड़क पर लापरवाही और अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने न केवल ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी और अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में डाल दी है। व्यस्त सड़क पर इस तरह की हरकत देख राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया।

हाईवे पर भारी ट्रैफिक के बीच लड़ा रहे थे इश्क

वायरल हो रहे वीडियो में स्कूटी पर सवार युवक-युवती का बेहद खतरनाक और अश्लील तरीका देखने को मिला है। स्कूटी चला रहे युवक के पीछे दूसरा युवक उसकी ओर पीठ करके बैठा है, जबकि युवती उस युवक के ऊपर सामने की ओर मुंह करके बैठी हुई है। चलती स्कूटी पर इस तरह इश्क लड़ाने की यह हरकत सरेआम की जा रही थी।

हाईवे के भारी ट्रैफिक के बीच हो रही इस हरकत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस नजारे को देख पीछे चल रहे राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया। अब ट्रैफिक पुलिस वाहन नंबर के जरिए इन स्टंटबाजों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने का हवाला दे रही हैं।

सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता का मामला

आमतौर पर ऐसी घटनाओं को इंटरनेट मीडिया की रील से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस मामले में राहगीरों द्वारा बनाया गया वीडियो साफ दर्शाता है कि यह रील बनाने का दिखावा नहीं बल्कि सरेराह अश्लीलता का प्रदर्शन था।

व्यस्त नेशनल हाईवे पर इस तरह की हरकत ने न केवल यातायात सुरक्षा को खतरे में डाला, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं को भी तार-तार किया है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होना चाहिए।

व्यस्त ट्रैफिक के बीच स्टंट का बढ़ा चलन

व्यस्त ट्रैफिक के बीच स्टंटबाजी का चलन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ा है, जो सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा को भी बिगाड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दिन में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऐसी हरकतें करना कानून के प्रति बेखौफ होने की ओर इशारा करता है।

इसके लिए नेशनल हाईवे पर सघन पेट्रोलिंग और तत्काल नाकेबंदी की आवश्यकता है ताकि सार्वजनिक सड़कों पर बढ़ते ऐसे खतरे को समय रहते रोका जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बाइक चलाकर मेरठ से आए बिलासपुर, फ्लैटों में चोरी कर लौट गए, सोना भी गलाया, आरोपित ताज पर देशभर में चोरी व लूट के 47 मामले हैं दर्ज

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 18 मई से 12 जून तक ग्रीमष्कालीन अवकाश, नोटिफिकेशन जारी

April 29, 2026

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से रिश्तों में तनाव मानी जा रही वजह

April 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069157
Views Today : 17
Views Last 7 days : 943
Views Last 30 days : 4025
Total views : 90154
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.